एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Rescue: पीएम मोदी ने सीएम को किया फोन, टनल के बाहर बढ़ी हलचल, जल्द बाहर आ सकते हैं श्रमिक

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन निर्णायक मोड पर है. दो से तीन घंटे में खुशखबरी आ सकती है. टनल के बाहर हलचल बढ़ गई है.

Uttarakhand Tunnel Collapse Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरी राउंड में पहुंच गया है. टनल के बाहर अधिकारियों की हलचल बढ़ गई है. एंबुलेंस तैनात करने के साथ-साथ ग्रीन कॉरिडोर भी तैयार कर दिया गया है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर सिलक्यारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों के राहत और बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली. 

सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सुरंग में फंसे श्रमिकों का हालचाल जाना है. प्रधानमंत्री ने ड्रिलिंग के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों की सुरक्षा के साथ-साथ बाहर राहत कार्य में लगे लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. प्रधानमंत्री ने आगामी रणनीति पर भी की चर्चा. 

"जल्द ही सभी मजदूरों को निकाल लिया जाएगा"

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि मैनुअल खुदाई का काम शुरू हो गया है. अब तक कुल 52 मीटर पाइप धकेला जा चुका है. अगर कोई बड़ी बाधा नहीं आई तो जल्द ही सभी मजदूरों को निकाल लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अंदर फंसे सभी मजदूरों का स्वास्थ्य सुरक्षित है. राहत एवं बचाव कार्य में लगे कर्मी, इंजीनियर एवं विशेषज्ञ अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं. 

"नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण खाना भेजा"

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंदर फंसे सभी श्रमिकों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन भेजा जा रहा है. सभी को डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों से भी लगातार संपर्क में रखा जा रहा है. अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों से भी लगातार बातचीत की जा रही है. उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ द्वारा स्थापित संचार सेटअप के अतिरिक्त बीएसएनएल द्वारा टेलीफोनिक संचार सेटअप भी स्थापित किया गया है. 

"अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा"

सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के बाद सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को तैनात किया गया है. मौके पर डॉक्टर की टीम भी मौजूद है. सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें- 

Uttarakashi tunnel rescue: उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी राहत भरी खबर, बस तीन मीटर और... 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget