एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार किया सीएम धामी को फोन, रेस्क्यू ऑपरेशन पर लिया अपडेट

Uttarkashi Tunnel Collapse पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की और उनसे मजदूरों के संदर्भ में अपडेट लिया.

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में हुए टनल हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपडेट ले रहे हैं. बीते सोमवार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वार्ता करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिर सीएम से बात की. इस आशय की जानकारी मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर दी.

उन्होंने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली.

कैमरे की मदद से हुई बातचीत की जानकारी पीएम को दी
सीएम ने लिखा- इस अवसर पर प्रधानमंत्री को 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आरपार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुँचाने के विषय में अवगत कराया.

सीएम धामी ने लिखा-  प्रधानमंत्री  को श्रमिक बंधुओं से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत एवं उनकी कुशलता की जानकारी भी दी. प्रधानमंत्री  ने यह भी कहा कि सभी श्रमिक भाइयों को सुरक्षित निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Watch: उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने, देखें- कैसे रह रहे हैं लोग

पीएम ने की समीक्षा बैठक- सूत्र
प्रधानमंत्री से वार्ता के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री हर रोज इसकी जानकारी ले रहे है. सभी की चिंता है. और सभी लोग कुशल है. आशा करते है की जल्दी से जल्दी लोग बाहर आयेंगे.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि , "सभी एजेंसियां, इंजीनियर, तकनीशियन और विशेषज्ञ इस पर काम कर रहे हैं. उनकी कड़ी मेहनत से अब छह इंच की पाइपलाइन के माध्यम से भोजन भेजा जा रहा है. यह निश्चित रूप से हमारे लिए उत्साहजनक है. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बचाव अभियान जल्द से जल्द समाप्त होगा और हमारे सभी कार्यकर्ता सुरक्षित बाहर आएंगे. प्रधानमंत्री हर दिन जानकारी ले रहे हैं और हमें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. मैंने आज प्रधानमंत्री को सारी जानकारी दे दी है.''

वहीं समाचार एजेंसी ANI के अनुसार सूत्रों ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी कल देर रात दिल्ली पहुंचे और सुरंग बचाव अभियान (उत्तराखंड में) की समीक्षा के लिए एक बैठक की. हर सुबह और यहां तक कि दिन में भी, स्थिति पर जानकारी रखने के लिए पीएम उत्तराखंड के सीएम से बात कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget