एक्सप्लोरर

Uttarkashi Accident: उत्तरकाशी में सुरंग से मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया ताजा अपडेट

Uttarakhand Tunnel Collapse: सुरंग का 65 मीटर हिस्सा टूटने से अंदर 40 मजदूर फंस गए. प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. रेस्क्यू का काम पूरा करने में समय की जानकारी नहीं है.

Uttarakhand News: उत्तरकाशी जिले में दिवाली के दिन बड़ा हादसा हुआ है. सुरंग का एक हिस्सा टूटने से दर्जनों मजदूर अंदर फंस गए. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है. वहीं इस टनल हादसे के संबंध में अपडेट देते हुए निर्माण एजेंसी नवयुगा कंस्ट्रक्सन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश पंवार ने बताया कि टनल के अंदर 40 मजदूर फंसे हैं.

बताया जा रहा है कि सिलक्यारा साइड से 179 मीटर आगे सुरंग का 65 मीटर हिस्सा टूटा है. ऑलवेदर रोड परियोजना की सुरंग ब्राह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक बनाई जा रही है. 4.5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. करीब चार किलोमीटर हिस्से की खुदाई का काम पूरा हो चुका है. यमुनोत्री राजमार्ग पर सिलक्यारा और पौलगांव के बीच बन रही 4.5 किमी लंबी अत्याधुनिक सुरंग की लागत लगभग 853 करोड़ है.

सुरंग का एक हिस्सा टूटने से अंदर फंसे मजदूर

सुरंग के निर्माण कार्य में 700-800 से अधिक मजदूर दिन-रात जुटे हैं. उम्मीद थी कि फरवरी 2024 तक सुरंग आर-पार हो जाएगी. सुरंग बनने से गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 25 किमी कम होगी और समय भी 50 मिनट बचेगा. साथ ही उत्तरकाशी जिले की रवाई घाटी को शीतकालीन की बर्फबारी से मार्ग बंद होने की समस्या दूर होगी. रवाई घाटी में करीब दो लाख की आबादी निवास करती है. साल 2019 में 7 जनवरी से नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में यमुनोत्री हाईवे पर सुरंग का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से किया जा रहा है.

मौके पर प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी 

सिलक्यारा की तरफ से निर्माणाधीन टनल का एक छोर आज सुबह अचानक टूट गया है. शिफ्ट चेंजिंग के दौरान सुरंग में करीब दर्जनों मजदूर फंस गए. जिला प्रशासन ने 40 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई है. पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, आपातकालीन 108 और कार्यदायी संस्था एनएचआइडीसीएल मौके पर बोरवेलिंग और सुरंग खुलवाने का काम कर रहे हैं. सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपबल्ध होने की बात कही जा रही है.

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि प्रशासन राशन पहुंचाने के लिए सुरंग की साइड से सेफ रूट बनाने का काम कर रहा है. वर्टिकल बोरिंग मशीन मौके पर आ रही है. मशीन की मदद से रास्ता बनाने का काम शुरू होगा. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं. रेस्क्यू में लगनेवाले समय की सटीक जानकारी नहीं दी जा सकती. सुरंग में फंसे लोगों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है.

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि मजदूरों को सुरंग से निकलने में लगनेवाले समय ठीक-ठीक बताना मुश्किल है. बताया जा रहा है कि अंदर फंसे लोग सुरक्षित हैं. 2.50 किलोमीटर का एरिया खाली हो गया है. सुरंग के अंदर ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है. जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने पत्रकारों को बताया कि सिलक्यारा से पालगांव तक की सुरंग बन रही है. उत्तरकाशी जनपद में दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई है.

प्रशासन की तरफ से विभिन्न विभागों के अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमों को मुस्तैद किया गया है. पुलिस के आलाधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. अभी प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य किया जाए और अंदर फंसे लोगों का बाहर निकाला जाए. अंदर फंसे मजदूरों का आंकड़ा करीब 36 से 40 है. सभी मजदूर अलग अलग जगहों के हैं. 

Uttarakhand News: दिवाली के दिन उत्तराखंड में बड़ा हादसा, सुरंग धंसने से फंसे 30 से ज्यादा मजदूर, रेस्क्यू जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget