एक्सप्लोरर

Uttarkashi News: अब शादियों में नहीं परोसी जा सकेगी शराब, न मानने पर लगेगा 51 हजार रुपये का जुर्माना

Uttarkashi Marriage: पूर्व प्रधान बच्चन सिंह ने कहा कि लोग शराब के नशे में अक्सर मारपीट करते हैं. आने वाली पीढ़ी और सामाजिक भलाई के लिए शराब पर प्रतिबंध करने का फैसला किया गया है.

Uttarkashi News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) गाजणा पट्टी के सिरी गांव में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह फैसला लिया है कि अब कोई भी ग्रामीण शादी - विवाह और अन्य किसी समारोह में शराब नहीं पिलाएगा. शादी विवाह में यदि कोई आयोजक शराब परोसते हुए पाया गया तो उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही उसके कार्यक्रम में गांव का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा.

बता दें कि सिरी गांव के प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित खुली बैठक में सर्व सहमति से यह फैसला लिया गया है. गाजणा पट्टी के सिरी गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर शराब प्रतिबंध का बड़ा फैसला लिया गया है. युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए गाजणा पट्टी के सिरी के ग्रामीणों ने पंचायत की खुली बैठक में यह फैसला लिया है.

नशे के प्रति चलाया जाएगा जागरूक अभियान
बैठक में गांव और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए शादी विवाह, चूड़ाक्रम जैसे समारोह में शराब नहीं पिलाने का निर्णय लिया गया है जिसमें उत्तराखंड सरकार नशे के प्रति जागरूक अभियान जगह जगह चला रही हैं. जनप्रतिनिधियों का कहना है कि गाजणा क्षेत्र में जितने गांव आते हैं उन गांवों में नशे के प्रति जागरूक अभियान चलाया जाएगा. शराब प्रतिबंध के फैसले के संबंध में ग्राम प्रधान जीतम रावत ने बताया कि इस बैठक में गांवों की महिलाओं सहित महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति में शराब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया. 

इस बैठक में नशे पर प्रतिबंध को लेकर सभी से सलाह मांगी गई, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. पूर्व प्रधान बच्चन सिंह ने कहा कि नशे में नई पीढ़ी बर्बाद हो गई, लोग शराब के नशे में अक्सर मारपीट करते हैं. आने वाली पीढ़ी और सामाजिक भलाई के लिए सभी गांव की मौजूदगी में शराब पर प्रतिबंध करने का फैसला किया गया है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'मिट्टी में मिला दूंगा' वाले बयान पर भड़के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सीएम योगी के लिए कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget