एक्सप्लोरर

Uttarakhand Avalanche: आखिर फरवरी में क्यों होता है ज्यादा हिमस्खलन? क्या भूकंप की वजह से आया एवलांच

हिमस्खलन प्राकृतिक आपदा है जिसमें बर्फ, बर्फ के टुकड़े, पत्थर, और मिट्टी तूफानी गति से नीचे की ओर गिरते हैं. यह पहाड़ी या बर्फीले इलाकों में होता है, जब बर्फ का जमाव अचानक टूटकर नीचे गिरने लगता है. 

Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम से आगे माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है. इस एवलांच में 8 मज़दूर काल के गाल समा गए. उत्तराखंड में फरवरी महीना एवलांच के लिए पहले से ही बदनाम रहा है. साल 2021 में भी रेणी आपदा भी इसी महीने आई थी. जिसमें सैकड़ो लोग मारे गए  थे और करोड़ों रुपए की धनहानि हुई थी. इस एवलांच के बाद उत्तराखंड में आ रहे ग्लेशियर की घटना को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा है.

उत्तराखंड में नवंबर और दिसंबर के साथ-साथ जनवरी और फरवरी महीने में उत्तराखंड सहित पूरे हिमालय में अत्यधिक बर्फबारी होती है तो एवलांच की घटना बढ़ जाती है. सवाल उठता है कि आखिर इसी महीने क्यों होती है एवलांच? वाडिया इंस्टीट्यूट के ग्लेशियर वैज्ञानिक अजित चौहान कहते हैं ऐसा नहीं है कि एवलांच की घटना सिर्फ फरवरी महीने में ही होती है. कुछ घटनाओं को हम इसलिए याद करते हैं क्योंकि उनमें जनहानि होती है. टेंपरेचर डाउन होने की वजह से बर्फ पीछे खिसकने लगती है या गर्मी बढ़ने से ग्लेशियर पिघलने लगती है जिसकी वजह से बर्फ के हिस्से टूटने लगते हैं. एवलांच इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि इसमें सिर्फ बर्फ नहीं बल्कि मालवा और पत्थर के टुकड़े भी साथ में टूट कर तेजी से नीचे की तरफ आते हैं. इसके सामने जो भी आता है बहा ले जाता है.

इस वजह से फरवरी ज्यादा होता है एवलांच
ग्लेशियर वैज्ञानिक पंकज चौहान ने कहा कि कुमाऊं हिमालय की ढाल काफी तीक्ष्ण और तीव्र है जिसकी चोटी बड़े ग्लेशियर की वहऩ क्षमता को जब सहन नहीं कर पाती है या पुराने बर्फ पर जब नए वर्ष की परत पड़ती है तो इस तरह से कई लेयर बन जाते हैं तो इसके टूटने से एवलांच का रूप ले लेता है और बर्फ का एक बड़ा भाग सैलाब के रूप में नीचे गिरता है जो सामने आने वाली सभी चीजों को बहा ले जाती है. हिमालय में बर्फबारी दिसंबर से शुरु हो जाती है और फरवरी माह तक चलती है. जनवरी-फरवरी में चोटी पर बड़ी संख्या में मौजूद होता है इसलिए एवलांच की संभावना फरवरी में बढ़ जाती है.

ग्लेशियर वैज्ञानिक के अनुसार एवलांच की एक वजह ग्लोबल वार्मिंग भी है. जिसकी वह से ग्लेशियर तेजी से पिघलने लगी है और कई अप्रत्याशित घटना भी हो रही है. इनके अनुसार एवलांच की एक वजह भूगर्भीय हलचल जैसे भूकंप भी है जिसकी वजह से ग्लेशियर टूटने का खतरा हमेशा बना रहता है. माणा एवलांच की मामले में वैज्ञानिक पंकज चौहान ने कहा अभी इस पर स्टडी की जरूरत है कि किस ग्लेशियर की टूटने की वजह क्या है?

बर्फबारी की संभावना को गंभीरता से लेने की जरूरत
ग्लेशियर वैज्ञानिक के अनुसार हिमस्खलन को लेकर हमें अलर्ट रहने की जरुरत है. क्योंकि पुराने ग्लेशियर पर जब नए वर्ष की परत जमती है तो उसके फिसलने या टूटने की घटनाएं होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसलिए जब भी वेदर फोरकास्ट में बर्फबारी की संभावना जताई जाती है तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए. उत्तराखंड में माणा हिमस्खलन की घटना को लेकर सरकार ने वाडिया इंस्टीट्यूट को पत्र लिखकर रिसर्च का अनुरोध किया है, देखो सरकार माणा की घटना से कितना सबक लेती है.

(अतुल चौहान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अमेठी: शराब बिक्री का लाइसेंस पाने के लिए आगे आईं महिलाएं, 21 से 85 साल तक महिलाओं ने किया आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
Basti News: अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबपोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग
अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबपोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget