एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: वीपीडीओ भर्ती मामले में STF जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट, आरबीएस रावत के साथ इन दो अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ीं

2016 में वीपीडीओ भर्ती परीक्षा मामले की जांच पूरी हो गई है, मामले में STF जल्द ही आरोपियों पर चार्जशीट दायर करने वाली है. मामले के तीनों मुख्य आरोपियों को STF ने अक्टूबर में गिरफ्तार कर लिया था.

उत्तराखंड में पू्र्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के कार्यकाल के दौरान उनके प्रधान सलाहकार रहे पूर्व यूकेएसएसएससी (UKSSSC) अध्यक्ष डॉ. आरबीएस रावत (Dr. RBS Rawat) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आरही हैं. वहीं यूकेएसएसएससी में उनके सहयोगी रहे मनोहर कन्याल (Manohar Kanyal) और आरएस पोखरिया (RS Pokharia) पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. यह तीनों अधिकारी 2016 में हरीश रावत सरकार में हुई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा (VPDO Recruitment Exam) के नीति नियंता थे.

उत्तराखंड एसटीएफ भर्ती घोटाले में दायर करेगी चार्जशीट

वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में जमकर धांधली के आरोप लगे थे. वहीं अब इस भर्ती घोटाले की जांच राज्य की धामी सरकार उत्तराखंड एसटीएफ से करा रही है. इस मामले में शासन की मंजूरी मिलने के बाद यूकेएसएसएससी के 2016 में अध्यक्ष रहे डॉ. आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल और परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

भर्ती घोटाले में एसटीएफ ने तीनों आरोपियों को अक्टूबर में किया था गिरफ्तार

बता दें कि एसटीएफ ने आरबीएस रावत, मनोहर कन्याल और आरएस पोखरिया को इसी साल बीते 8 अक्टूबर को वीपीडीओ भर्ती भ्रष्टाचार कांड में गिरफ्तार किया था. यूकेएसएसएससी पेपर लीक कांड में एक्शन के बाद वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में हुई धांधली पर धामी सरकार की यह सबसे बड़ी कार्रवाई थी.

डॉ. आरबीएस रावत को करप्शन फ्री एग्जाम कराने को दी गई थी जिम्मेदारी

दरअसल, हरीश रावत सरकार द्वारा 2016 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी यानी वीपीडीओ के 236 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कराई थी. यह परीक्षा यूकेएसएसएससी के पहले अध्यक्ष बनाए गए डॉ. आरबीएस रावत की सरपरस्ती में कराई गई थी. प्रशासन ने फॉरेस्ट विभाग में पीसीसीएफ यानी सबसे बड़े ओहदे पर काबिज रहे आरबीएस रावत करप्शन फ्री एग्जाम कराकर आयोग की साख बढ़ाने की उम्मीद के साथ ये जिम्मेदारी सौंपी थी. भर्ती परीक्षा के दिन से ही परीक्षा में धांधली के आरोप लगने शुरु हो गए थे. 

भर्ती में हुई धांधलेबाजी के कारण एक ही परिवार से निकले कई टॉपर

आरोप लगा कि भ्रष्टाचार के खातिर ओएमआर शीट को झोले में लेकर कुछ ताकतवर लोग कई दिनों तक घूमते रहे. कहीं एक ही घर से टॉपर निकले तो वहीं उधमसिंहनगर के एक ही गांव से करीब बीस प्रतियोगी परीक्षा पास कर गए. हल्ला मचा तो मामला कोर्ट तक पहुंचा और आखिरकार परीक्षा रद्द करनी पड़ी. कोर्ट के आदेश के बाद आरबीएस रावत को इस्तीफा देना प़ड़ा, जिसे राज्य सरकार को मंजूर करने में 6 माह से अधिक का वक्त लगा. जिसके बाद राज्य की सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया गया.

विजिलेंस जांच के बाद भी नहीं खुली फाइल

साल 2020 में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद दो सालों तक विजिलेंस जांच चलती रही. जांच पूरी भी हो गई लेकिन फाइल नहीं खुली. इसी साल यूकेएसएसएससी पेपर लीक कांड पर बवाल मचा तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसटीएफ को 2016 के वीपीडीओ भर्ती भ्रष्टाचार की जांच भी सौंप दी.

यह भी पढ़ें:

Dehradun News: अचानक रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जरुरतमंदों को बांटे कंबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget