एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 30 लाख वोटर्स डालेंगे वोट

उत्तराखंड में गुरुवार को 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुबह 8 बजे से ही राज्यभर में मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे. मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं.

Uttarakhand Nikay chunav: उत्तराखंड में गुरुवार को 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुबह 8 बजे से ही राज्यभर में मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे. मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं. करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

बड़कोट नगरपालिका में मतदान के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया. मतदाता पहचान पत्र को लेकर प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया. यह विवाद उस समय बढ़ा जब प्रत्याशियों के समर्थकों और पुलिस प्रशासन के बीच बहस हो गई. प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया.

पिछले चुनावों से राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ा है
प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं. देहरादून में मेयर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने मतदान के दौरान लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान किया. पिछले कुछ चुनावों से राज्य में मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता आ रहा है. 2008 में 60 प्रतिशत, 2013 में 61 प्रतिशत, और 2018 में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत को 70 से 75 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.

राज्य में नगर निगमों की संख्या अब 11 हो चुकी है. श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं. इससे पहले ये नगर पालिकाएं थीं. इन क्षेत्रों में भी मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रदेशभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 185 चेकिंग बैरियर स्थापित किए गए हैं, जिनमें 117 बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. शेष बैरियरों पर वीडियो कवरेज की जा रही है.

चुनाव में मतदान के लिए रंग-बिरंगे बैलेट पेपर का प्रयोग
प्रदेश में कुल 1,516 मतदान केंद्र और 3,394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं. इनमें से 592 संवेदनशील और 412 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. चुनाव में मतदाता रंग-बिरंगे बैलेट पेपर का उपयोग कर रहे हैं. मेयर पद के लिए नीले बैलेट, वार्ड सदस्यों के लिए सफेद, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए हरे, और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए गुलाबी बैलेट पेपर का उपयोग किया जा रहा है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का विकल्प भी दिया गया है.

प्रदेश में कुल 18 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इनमें 1,120 पुलिस बल, 24 कंपनी पीएसी, 4,352 होमगार्ड, 2,550 पीआरडी जवान और 300 वन कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा, 105 मोबाइल टीम और 109 क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) तैनात की गई हैं.

नगर निकाय चुनाव के लिए 16 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 16,284 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया है. मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. नगर निकाय चुनाव को 'छोटी सरकार' चुनने का मौका माना जाता है. इन चुनावों में मतदाता अपने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, जल आपूर्ति, और अन्य स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखकर प्रत्याशी का चयन करते हैं.

इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने कई जागरूकता अभियान चलाए. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ यह दर्शाती है कि जनता अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो रही है. निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों के ठोस इंतजामों के बीच प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया जारी है. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी, और परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे. मतदाताओं के उत्साह और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उम्मीद है कि यह चुनाव न केवल शांतिपूर्ण रहेगा, बल्कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेगा.

यह भी पढ़ें- हर्षा रिछारिया महाकुंभ छोड़कर जाएंगी या नहीं? खुद साफ कर दी तस्वीर, किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget