एक्सप्लोरर

बढ़ती महंगाई से बिगड़ रहा किचन का जायका, प्याज ने लगाई हाफ सेंचुरी तो टमाटर 100 के पार

Vegetable Price: सब्जी की फसलों को भारी नुकसान होने के कारण पिछले 15 दिनों में खाने पीने के सामान और सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि दिखाई देने लगीं है.

Uttarakhand Vegetable Price: मानसून की मार अब लोगों के खाने पर भी पड़ रही है. भारी बारिश की वजह से खेतों में सब्जियों की फसलों को खासा नुकसान हुआ है जिसकी वजह से सब्जियों के दामों में जबरदस्त इजाफा हो गया है. उधम सिंह नगर में सब्जियों के दाम दोगुना से तीन गुना तक बढ़ गए हैं. आलम ये हैं कि लोगों की थाली से आलू, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियां गायब हो रही है तो वहीं महंगाई ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. 

सब्जी की फसलों को भारी नुकसान होने के कारण पिछले 15 दिनों में खाने पीने के सामान और सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि दिखाई देने लगीं है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्याज और टमाटर के रेटों में दिखाई दे रही है तो वहीं हरी सब्जियां जैसे लौकी, श्री, भिंडी भी आँखें दिखा रही है. उधम सिंह नगर जिले में टमाटर 100 रुपये प्रति किलो, प्याज- 50, आलू 40-50 रुपये और भिंडी, तौरी, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां 80-100 रुपये प्रति किलों के हिसाब से बिक रही है. 

महंगाई ने लोगों को किया परेशान
सब्जियों के बढ़े दामों का असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है. एबीपी लाइव संवाददाता वेद प्रकाश यादव ग्राहकों से बात की तो कविता मान नाम की गृहणी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सब्जियों की कीमतें डबल हो गईं हैं. उन्होंने कहा कि आलू, प्याज़ सबके दाम डबल हो गए हैं. पहले आलू 20 रुपये किलो था अब दाम 40 रुपये प्रति किलो हो गए हैं. प्याज के दाम भी बढ़कर 50 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. लौकी भी अब 50 रुपये तक पहुँच गई हैं. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए. इतनी महँगी सब्जी खरीदना मुश्किल हो गया है. 

सब्जी विक्रेता भी दाम बढ़ने से परेशान
ग्राहक ही सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी की वजह से व्यापारी भी बहुत परेशान हैं. सब्जी विक्रेता एजाज अहमद ने कहा, सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं. आलू 25 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 40 तक पहुंच गया है जबकि प्याज 50 रुपये और टमाटर के दाम 50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. हरी सब्ज़ियां के दाम भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. ज़्यादातर सब्जियां 80 100 के बीच में बिक रही है. उन्होंने कहा कि हमें भी मंडी में सब्जियां नहीं मिल पा रही है. 

सब्जी विक्रेता ने कहा इस महंगाई से हर आदमी परेशान हैं. ज्यादातर लोग तो सब्जियों के दाम पूछकर ही चले जाते हैं. हर कोई इतनी महंगी सब्जी नहीं खरीद पा रहा है. वहीं एक और व्यापारी नेमचंद गुप्ता ने कहा बरसात के मौसम में हर साल अक्सर सब्जियों के दाम बढ़ ही जाती है. पंद्रह दिन तक तो रेड बढ़े ही रहेंगे. अगस्त महीने में फिर से सब्जियों के दाम हो जाएंगे.

इनपुट- वेद प्रकाश यादव

यूपी में बारिश के चलते ट्रेनों की आवाजाही बाधित, पूर्वोत्तर रेलवे की कई ट्रेनें रद्द, इनका बदला मार्ग  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget