एक्सप्लोरर

Uttarakhand Tableau: गणतंत्र दिवस की झांकियों में उत्तराखण्ड की झांकी को पहला स्थान, CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Republic Day 2023: सीएम धामी ने कहा कि सांस्कृतिक नवजागरण की दिशा में पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा मानसखंड कॉरिडोर के माध्यम से प्रदेश के पौराणिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है.

Uttarakhand Tableau Republic Day: गणतंत्र दिवस 2023 की परेड में जब कर्तव्यपथ पर उत्तराखंड की झांकी निकली तो उसने सभी को आकर्षित किया. अब उत्तराखंड की मानसखंड पर आधारित झांकी को गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों में पहला स्थान मिला है. इसे लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर निकाली गई झांकियों में उत्तराखंड की झांकी ने पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है.

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों की दी बधाई

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का क्षण है और मानसखंड को स्कंद पुराण में बताया गया है. इसके साथ ही सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा- "गौरवशाली क्षण! गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकाली गई झांकियों में देवभूमि के वैभवशाली सांस्कृतिक गौरव को परिलक्षित करती 'मानसखण्ड' पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई."

झांकी में नजर आया था अल्मोड़ा का जागेश्वर मंदिर 

इसके साथ ही सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा- "सांस्कृतिक नवजागरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा मानसखण्ड कॉरिडोर के माध्यम से प्रदेश के पौराणिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है." बता दें कि उत्तराखंड की झांकी में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए बारहसिंघा, घुरल, हिरन के अलावा अल्मोड़ा का जागेश्वर मंदिर दिखाया गया था. इसके साथ ही झांकी के मंदिर को ऐपण की बेलों से सजाया गया था और झांकी में कुमाऊं के पारंपरिक छोलिया नृत्य और बेडू पाको की धुन भी शामिल हुए. इस दौरान सूचना विभाग के निदेशक केएस चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड से 18 कलाकार झांकी में शामिल हुए थे.

Ramcharitmanas Row: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ NSA लगाने की मांग, CM योगी से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- 'इन 12 वर्षों में...'
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- 'इन 12 वर्षों में...'
'आबादी ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ें नमाज...', बकरीद को लेकर BJP सांसद राजकुमार चाहर ने दिया बयान
'आबादी ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ें नमाज...', बकरीद को लेकर BJP सांसद राजकुमार चाहर ने दिया बयान
UP में ग्राम प्रधान बने प्रशासक लेकिन नहीं कर पाएंगे ये काम, असली बॉस कलेक्टर ही! जानें- कैसे?
UP में ग्राम प्रधान बने प्रशासक लेकिन नहीं कर पाएंगे ये काम, असली बॉस कलेक्टर ही! जानें- कैसे?
UP Weather: यूपी में बदलने वाोला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

वीडियोज

Sansani | Coimbatore News: एकतरफा प्यार का 'बमबाज' दिलजला! | CCTV | Breaking News | Crime News
Coimbatore News | Breaking News: एकतरफा प्यार में युवती के घर के अंदर फेंका बम... | ABP News
Bharat Ki Baat | UP Power Crisis : लखनऊ में सबस्टेशन पर जनता का भारी हंगामा | CM Yogi | Akhilesh
Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz
Petrol Price Hike | Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई का सीधा हमला, जनता में आक्रोश | Petrol Price

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुरंत अमेरिका को सौंपो या वहीं तबाह करो', डील से पहले न्यूक्लियर डस्ट पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
'तुरंत अमेरिका को सौंपो या वहीं तबाह करो', डील से पहले न्यूक्लियर डस्ट पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
UP Weather: यूपी में बदलने वाोला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
ट्रंप ने भारत को बताया था नरक! अमेरिकी रिपोर्टर ने इंडिया में मार्को रूबियो की खड़ी कर दी खटिया, जानें जवाब
ट्रंप ने भारत को बताया था नरक! अमेरिकी रिपोर्टर ने इंडिया में मार्को रूबियो की खड़ी कर दी खटिया, जानें जवाब
MOST WICKETS IN 1ST OVER: आईपीएल के 5 कमाल के गेंदबाज़ जिन्होंने पहले ओवर में लिए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में 4 बॉलर भारतीय
आईपीएल के 5 कमाल के गेंदबाज़ जिन्होंने पहले ओवर में लिए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में 4 बॉलर भारतीय
FWICE के बैन लगाए जाने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह, मास्क से मुंह छिपाए दिखे 'धुरंधर' एक्टर
FWICE के बैन लगाए जाने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर, मास्क से मुंह छिपाए दिखे एक्टर
राजस्थान: जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप, नगर परिषद ने रद्द किया ठेका
राजस्थान: जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप, नगर परिषद ने रद्द किया ठेका
पैसे का क्या फायदा जब अपने ही न हों? कनाडा छोड़ भारत लौटा युवक, वायरल वीडियो ने छेड़ी बड़ी बहस
पैसे का क्या फायदा जब अपने ही न हों? कनाडा छोड़ भारत लौटा युवक, वायरल वीडियो ने छेड़ी बड़ी बहस
बिना संबंध बनाए भी बच्चे पैदा कर लेते हैं कॉकरोच, जानें किन जीवों के पास है यह क्षमता?
बिना संबंध बनाए भी बच्चे पैदा कर लेते हैं कॉकरोच, जानें किन जीवों के पास है यह क्षमता?
Embed widget