एक्सप्लोरर

Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे, बदरीनाथ हाईवे पर माणा गांव तक आवाजाही बंद

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है. बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे पर आवागमन बाधित हुआ है.

Snowfall In Uttarakhand: उत्तराखंड में दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया, जिससे ठंड से राहत मिली. हालांकि, ताजा बर्फबारी के चलते बदरीनाथ हाईवे बदरीनाथ धाम से आगे माणा गांव तक बंद हो गया है. इसके अलावा औली और मलारी की सड़कों पर फिसलन बढ़ने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे फिलहाल छोटे वाहनों के लिए खोला गया है, लेकिन बर्फ और पाले के कारण वाहन फिसल रहे हैं. औली रोड पर भी सात किमी तक बर्फ जमी हुई है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है. सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम द्वारा सड़कों पर नमक का छिड़काव किया जा रहा है ताकि बर्फ जल्दी पिघले.

सबसे ज्यादा समस्या औली के पास कवांण बैंड के क्षेत्र में हो रही है. यहां सड़क घने पेड़ों के बीच से होकर गुजरती है, जिससे बर्फ और पाला देर से पिघलता है. सोमवार को कई वाहन इस क्षेत्र में फिसल गए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बर्फबारी से औली के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं. औली और उसके आसपास की चोटियां बर्फ से ढक चुकी हैं, जिससे यहां का नजारा बेहद आकर्षक हो गया है. स्कीइंग स्लोप्स पर पर्यटक बर्फ में खेलने का आनंद ले रहे हैं. चेयर लिफ्ट का उपयोग करते हुए वे औली की खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे हैं. पर्यटक औली में बर्फबारी का मजा लेने के साथ-साथ ढलानों पर स्कीइंग कर रहे हैं. हालांकि, सड़क पर जमी बर्फ के कारण औली तक पहुंचने में पर्यटकों को दिक्कतें भी हो रही हैं. 

उधम सिंह नगर और हरिद्वार के लिए अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की संभावना है. ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा. कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

औली और बदरीनाथ क्षेत्र में हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है. होटल व्यवसायियों का कहना है कि औली आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है. स्कीइंग के शौकीन पर्यटक औली में बर्फ का पूरा आनंद ले रहे हैं. हालांकि, पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सतर्क रहें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें. बर्फबारी के कारण सड़कों पर जमी फिसलन दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है. स्थानीय प्रशासन और बीआरओ लगातार सड़कों को सुचारु रूप से खोलने के प्रयास कर रहे हैं. मुख्य मार्गों पर जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं, और बर्फ हटाने का काम जारी है.

ये भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज
PM मोदी-CM योगी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, 'कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'
PM मोदी-CM योगी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, 'कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
देहरादून: गड्ढे और अंधेरे ने ली 4 जानें, NHAI और PWD के अफसरों पर FIR
देहरादून: गड्ढे और अंधेरे ने ली 4 जानें, NHAI और PWD के अफसरों पर FIR

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget