एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: केदारनाथ आपदा में लापता लोगों का सर्च अभियान शुरू, 10 टीमें की गई हैं गठित

केदारनाथ आपदा के बाद से अभी तक इन 7 सालों में लापता लोगों के लिए कई बार सर्च अभियान चलाए गए हैं, जिसमें 700 से अधिक कंकाल मिले हैं जबकि अभी भी करीब 3,000 लोगों के शव बरामद नहीं हो पाये हैं.

देहरादून: 2013 की आपदा में केदारनाथ का प्रलय पूरी दुनिया ने देखा, जहां कई लोग मारे गये तो हजारों लापता हो गये. अभी तक इन लापता लोगों का कुछ पता नहीं चला है. उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर से लापता लोगो के कंकालों का सर्च अभियान शुरू किया है, जहां उनका डीएनए टेस्ट करने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसके लिये पुलिस टीम का गठन किया गया है. गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग समेत क्षेत्र के अन्य ट्रैकिंग रूट पर आज से शुरू किए गए सघन खोजबीन अभियान के लिए पुलिस की दस टीमों का गठन किया गया है.

उल्लेखनीय है कि केदारनाथ आपदा के बाद से अभी तक इन 7 सालों में लापता लोगों के लिए कई बार सर्च अभियान चलाए गए हैं, जिसमें 700 से अधिक कंकाल मिले हैं जबकि अभी भी करीब 3,000 लोगों के शव बरामद नहीं हो पाये हैं, जिनकी खोजबीन आज से शुरू कर दी गयी है.

उत्तराखंड: केदारनाथ आपदा में लापता लोगों का सर्च अभियान शुरू, 10 टीमें की गई हैं गठित

आपको बता दें कि 2013 की आपदा के दौरान भारतीय सेना और पुलिस की तरफ से हजारों लोगों का रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई गई थी. रेस्क्यू दलों की तरफ से चार हजार से अधिक शव बरामद किए गए थे. लगभग 4 हज़ार लोग लापता हो गए थे, जिनका कोई पता नहीं चला था. इसके बाद कई बार सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें 700 शव बरामद किये जा चुके हैं.

वहीं एक बार फिर पुलिस की तरफ से कंकालों की खोजबीन शुरू कर दी गई है. इसके लिए पुलिस और एसडीआरएफ की तरफ से संयुक्त रूप से 10 टीमों के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान पूरे एक हफ्ते तक चलाया जाएगा, जो केदारनाथ और उसके आसपास के इलाको में चलेगा. इस सर्च अभियान में पुलिस एसडीआरएफ स्थानीय लोगों का भी सहयोग ले रही है.

आईजी गढ़वाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर ये अभियान चलाया जा रहा है, जो भी शव या कंकाल प्राप्त होगा उसका डीएनए टेस्ट करने के बाद उनसे संबंधित लोगों को सूचित किया जाएगा, जिससे परिवारजनों को संतुष्टि हो सके और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

यह भी पढ़ें-

कानपुर: शादी से इनकार करने पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, गेट पर किया पथराव, जमकर हुआ हंगामा

रायबरेली: 20 लाख रुपयों की लालच में मौसेरे भाई ने रची साजिश, शराब पिलाकर भाई को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget