एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में 'लुटेरी दुल्हन' का मायाजाल, शादी का झांसा देकर युवाओं को बना रहीं कंगाल

Uttarakhand News: उत्तराखंड शादी का झांसा देकर युवाओं से ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पुलिस के जागरूकता अभियान के बाद भी युवा इनके झांसे में आ जाते हैं और अपना नुकसान कर बैठते हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शादी का झांसा देकर युवाओं को ठगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 'लुटेरी दुल्हन' का यह गिरोह खासतौर पर जवान लड़कों को निशाना बना रहा है. ऑनलाइन माध्यमों के जरिए यह गिरोह पहले उनसे दोस्ती करता है, फिर शादी का वादा कर उनकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल करता है और अंत में उनके बैंक खातों को खाली कर देता है. कुमाऊं क्षेत्र के छह जिलों में अब तक ऐसे 15 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. साइबर पुलिस के अनुसार, इन घटनाओं में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी हो चुकी है. हल्द्वानी, रुद्रपुर, अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में ऐसे कई युवा इन साइबर अपराधियों के शिकार हो चुके हैं.

साइबर पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरोह सोशल मीडिया और मैरिज साइट्स का इस्तेमाल करता है. यहां पर महिलाओं के फर्जी प्रोफाइल बनाए जाते हैं, जिनके जरिए वे युवक से संपर्क करती हैं. शुरुआती बातचीत में वे विश्वास जीतने के लिए भावनात्मक संबंध बनाने का प्रयास करती हैं. कुछ दिनों के बाद शादी का वादा कर युवाओं को झांसे में लेती हैं. इसके बाद युवाओं से ऑनलाइन ऐप या लिंक के जरिए उनके बैंकिंग विवरण और अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल की जाती है. इन लिंक और ऐप्स को एक बार खोलने पर युवाओं के खाते तक पहुंच बना ली जाती है, और धीरे-धीरे उनके खातों को खाली कर दिया जाता है.

अलग-अलग मामलों में लुटेरी दुल्हनों ने बनाया कंगाल
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र निवासी एक युवक से एक पखवाड़ा पहले 'लुटेरी दुल्हन' ने डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली. युवक निजी कंपनी में कार्यरत था और शादी के लिए एक मैरिज साइट पर महिला से जुड़ा था. बातचीत के बाद महिला ने शादी का वादा किया और युवक से निवेश के नाम पर पैसे की ठगी की. रुद्रपुर साइबर थाने में एक माह पहले ऐसा ही एक मामला दर्ज किया गया. एक युवक की महिला मित्र ने दोस्ती बढ़ाने के बाद निवेश के नाम पर उससे एक लाख रुपये ठग लिए. 

इस तरह अल्मोड़ा के एक युवक से कुछ महीनों पहले एक महिला ने शादी का वादा कर 50 हजार रुपये की ठगी की. महिला ने ऐप के जरिए खाते की जानकारी ली और युवक का खाता खाली कर दिया. चार महीने पहले, एक महिला ने शादी का वादा कर हल्द्वानी के युवक से लाखों रुपये ठग लिए. महज दस दिनों की बातचीत के बाद उसने युवक को निवेश करने के लिए राजी कर लिया और पैसे ठग लिए.

साइबर पुलिस ने की लोगों से शतर्क रहने की अपील
साइबर क्राइम पुलिस ने इन घटनाओं को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस के मुताबिक, इन दिनों ठगी का यह नया ट्रेंड तेजी से फैल रहा है. खासतौर पर जो युवक ऑनलाइन मैरिज साइट्स के जरिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है. साइबर पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक को न खोलें और संदिग्ध ऐप्स को डाउनलोड करने से बचें. यदि किसी से ऑनलाइन बातचीत हो रही है, तो उनकी पहचान की पूरी जांच-पड़ताल करें.

उत्तराखंड में 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह ने कई युवाओं को कंगाल कर दिया है. साइबर पुलिस की सतर्कता और जागरूकता अभियानों के बावजूद, इन मामलों में कमी नहीं आ रही है. यह समय है कि युवा अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और अनजान लोगों के साथ ऑनलाइन बातचीत करते समय सतर्कता बरतें. सरकार और पुलिस को भी इस गिरोह पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में जीत के लिए महासाधना, शाकंभरी पीठाधीश्वर ने शुरू किया हठयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget