एक्सप्लोरर

Uttarakhand Monsoon: बारिश और भूस्खलन से ऋषिकेश-बद्रीनाथ और केदारनाथ नेशनल हाईवे बंद, स्कूल में घुसा पानी

Uttarakhand Weather: रुद्रप्रयाग में बारिश और भूस्खलन की वजह से ऋषिकेश-बद्रीनाथ व केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है. वहीं एक निजी स्कूल में बद्रीनाथ हाईवे का पानी घुसने से अफरा-तफरी मच गई.

Uttarakhand Heavy Rain: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में देर रात से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से हालात अस्त-व्यस्त हो गये हैं और आम जन जीवन प्रभावित हो गया है. लगातार हो रही बारिश की वजह से ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग (Rishikesh-Badrinath) और सिरोबगड़ में केदारनाथ हाईवे (Kedarnath Highway) भटवाड़ी सैंण में बंद हो गया है. दोनों हाईवे बंद होने से चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं. कई जगहों पर पेड़ों के गिरने की वजह से मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया, जबकि रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे (Badrinath Highway) का पानी एक प्राइवेट स्कूल में घुस गया, जिसकी वजह से स्कूल में भी अफरा-तफरी मच गई. 

ऋषिकेश-बद्रीनाथ व केदारनाथ नेशनल हाईवे बंद
रुद्रप्रयाग में देर रात से लगातार बारिश हो रही है. रुद्रप्रयाग शहर में जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है. बद्रीनाथ हाईवे पर जगह-जगह पानी भरने से आम जनता की दिक्कतें बढ़ गई हैं. स्थानीय नाले हाईवे पर बह रहे हैं. जिसकी वजह से ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़ में बंद हो गया है, जबकि  केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी सैंण में बंद हो गया है. इन स्थानों पर पहाड़ों से लगातार मलबा गिर रहा है. जिसकी वजह से आवाजाही प्रभावित है और चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री जगह-जगह फंस गए हैं. बारिश और भूस्खलन के कारण हाईवे को खोलने में भी दिक्कतें आ रही हैं. वहीं बारिश के कारण तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटरमार्ग पालाकुराली में बंद हो गया है.

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत ने दी 'काली' फिल्म मेकर को चेतावनी, कहा- 'क्या चाहते हो तुम्हारे भी सिर तन से जुदा हो जाए?'

स्कूल में पानी भरने से अफरा-तफरी
वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे के गुलाबराय स्थित अनूप नेगी इंटर काॅलेज में पानी घुस गया है. यहां पर आरसीसी कंपनी की ओर से नाली का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया है, जिस कारण पूरा पानी स्कूल में घुस रहा है और स्कूल में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है. अनूप नेगी स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि एनएच की वजह से स्कूल में पानी भर गया है. कक्षाओं में भी पानी घुसा है. बच्चों के स्कूल में आने के बाद छुट्टी कर दी गई है. उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ हाईवे पर गुलाबराय में नालियों का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया है, जिस कारण बरसाती पानी स्कूल में आ गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Hardoi News: हरदोई के प्राइमरी स्कूल में करंट लगने से पहली कक्षा की छात्रा की मौत, प्रिंसिपल सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget