एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमान, इन क्षेत्रों में बढ़ा लैंडस्लाइड का खतरा

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अगले 4 दिनबारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में 21 जून तक बारिश होगी.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में 21 जून तक बारिश होगी. खासकर पर्वतीय जिले उत्तरकाशी (Uttarkashi), चमोली (Chamoli), टिहरी (Tehri), रुद्रप्रयाग (Rudraprayag), पिथौरागढ़ (Pithoragarh) और नैनीताल में भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. एक तरफ जहां बारिश के होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से मुसीबतें खड़ी होनी शुरू हो गई हैं. जिसका असर चारधाम यात्रा में भी देखने को मिल रहा है.

पर्यटन विभाग ने भी जारी की एडवाइजरी 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने भी तीर्थयात्रियों को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है. विभाग की ओर से तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई है. जिसमें कहा जा रहा है कि जो भी पर्यटक या श्रद्धालु उत्तराखंड आना चाह रहे हैं, वो पर्यटन विकास परिषद द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर पर जानकारी लेकर यात्रा करें, इसके लिए परिषद ने 1364 नंबर भी जारी किया है. पर्यटन विकास परिषद के सीईओ दिलीप जावलकर का कहना है कि यात्री चार धाम यात्रा पर मौसम की अपडेट और रास्तों की सही जानकारी लेकर आएंगे तो यात्रियों को दिक्कत नहीं होंगी, क्योंकि पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हो जाने से लैंडस्लाइड का खतरा बन जाता है और कई जगह यातायात बाधित होते हैं.

पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा 
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा समेत कई जिलों में बारिश या भारी बारिश होने का पूर्वानुमान भी जताया है. साथ ही हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने और नदी-नालों में पानी बढ़ने की चेतावनी भी जारी की है, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एक तरफ जहां चार धाम यात्रा मार्गों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, वहीं उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन विभाग भी बारिश के अलर्ट के बाद सतर्क हो गया है, खासकर चार धाम यात्रा मार्गो में निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, एनडीआरएफ ,एसडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है, इसके साथ ही यूटीडीबी ने इसके लिए एक टोल फ्री नंबर  0135 - 2559898, 0135 -2552627 भी जारी किया है. 

22 लाख से ज्यादा यात्री कर चुके है दर्शन 
पर्यटन विकास परिषद के आंकड़ों के मुताबिक चार धाम यात्रा में अब तक 22 लाख से ज्यादा तीर्थ-यात्री दर्शन कर चुके हैं. अनुमान है कि जून के अंतिम तक ये आंकड़ा 30 लाख से ऊपर पहुंच सकता है. वहीं पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट पर अभी तक 30 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन भी करा चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा बद्रीनाथ धाम में 746449, केदारनाथ में 727572, गंगोत्री धाम में 384194, और यमुनोत्री में 294802 श्रद्धालु अभी तक दर्शन कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget