एक्सप्लोरर

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में बारिश के कारण आपदा जैसी स्थिति, सीएम धामी का बचाव कार्य को प्रभावी बनाने का निर्देश

Uttarakhand Flood: सीएम धामी ने अब अपने मंत्रियों से अपने प्रभार वाले जनपदों में रुककर राहत एवं बचाव कार्यों की देखरेख करने को कहा है जिससे उन्हें और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में निरंतर जारी बारिश के कारण विभिन्न जगहों पर आपदा की स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों में प्रवास कर राहत और बचाव कार्य को और प्रभावी बनाएं. मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में प्रदेश में देहरादून सहित सात जिलों में 16 और 17 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है जिसे देखते हुए जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं.

राज्य में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बंद होने, नदियों के उफान पर होने के कारण पुल के बहने और बाढ़ के कारण आपदा के हालात उत्पन्न हो गए हैं. स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पूरी प्रशासनिक मशीनरी राहत और बचाव कार्यों में तत्परता से लगी हुई है. धामी ने अब अपने मंत्रियों से अपने प्रभार वाले जनपदों में रुककर राहत एवं बचाव कार्यों की देखरेख करने को कहा है जिससे उन्हें और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके.

इस बीच, हरिद्वार जिले के बाढ़ प्रभावित लक्सर, भगवानपुर, हरिद्वार और रूड़की के विभिन्न क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य चलाए जा रहे हैं. जिले में 11 से 14 जुलाई तक हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में जहां तीन लोगों की मौत हो गयी थी वहीं दर्जनों गांव इससे प्रभावित हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावित गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है और खाद्य पैकेट, पेयजल और राहत किट का वितरण किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवारों को सहायता राशि भी दी जा रही है.

हरिद्वार के 511 गांव जलभराव से हुए प्रभावित 

हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, पुलिस और सेना की टीम तैनात की गयी हैं. प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव सविन बंसल ने यहां बताया कि उपग्रह से प्राप्त चित्रों के विश्लेषण से पता चला है कि जिले के 511 गांव जलभराव से प्रभावित हुए हैं. मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए थे.

भूस्खलन के कारण कुछ घंटों तक रास्ते बंद

प्रदेश के कई मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं. ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पागलनाला में भूस्खलन के कारण कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध हो गया था जिसे अब खोल दिया गया है. प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे ने प्रदेश में विभिन्न जगहों पर बंद सड़कों तथा पुलों पर यातायात बाधित होने के संबंध में एक बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे पुलों की समुचित मरम्मत करने तथा समय-समय पर उनकी जांच करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने मानसून के दौरान अधिकारियों को अलर्ट पर रहने, अवकाश पर नहीं जाने, फोन पर उपलब्ध रहने, बंद मार्गों को तत्काल खोलने, भूस्खलन की संभावना वाले क्षेत्रों में पहले से मशीन तैनात करने तथा जल्द वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश दिए थे. बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 395 मार्ग अवरुद्ध हैं जिन्हें खोलने के लिए 478 मशीन लगायी गयी हैं.

इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 16 और 17 जुलाई को टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून तथा 17 जुलाई को चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं.

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला, देख ट्रांसफर लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget