एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: सरकारी नौकरी चाहने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम धामी ने किया ये बड़ा एलान

सीएम ने कहा कि, इस साल जितनी भी प्रतियोगी परीक्षा के फॉर्म हैं उनको निशुल्क करेंगे. कोरोना में कई युवा प्रतियोगी परीक्षा नहीं दे सके उनके लिए हमने उम्र में एक साल की छूट देने का फैसला लिया है.

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में आज बड़ी घोषणा की. सीएम ने कहा कि, सरकार ने तय किया है कि इस साल जितनी भी प्रतियोगी परीक्षा के फॉर्म हैं उनको हम निशुल्क करेंगे. बहुत से बच्चे जो प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेते हैं लेकिन कोचिंग, किताबें आदि के लिए अगर उनके माता-पिता वहन नहीं कर सकते तो सरकार 50,000 रुपये उन छात्र-छात्राओं के लिए करेगी. सीएम ने कहा, कोरोना काल में कई युवा प्रतियोगी परीक्षा नहीं दे सके ऐसे युवा प्रतिभागियों के लिए हमने उम्र में एक साल की छूट देने का फैसला लिया है.

अपने इन कामों का किया जिक्र
सीएम ने अपनी सरकार के कई कामों का जिक्र किया और कहा कि, शपथ लेने के बाद सबसे पहला काम हमने सरकारी नौकरियों में रिक्त 24,000 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की. हमारे सारे विभाग के अधिकारियों ने सारे पदों पर नियुक्ति कराई. ऐसे ही पुलिस विभाग की 1,734 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. उन्होंने कहा कि, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन एक सपना हुआ करता था लेकिन आज यह सपना साकार हो रहा है. आज 125 किमी की रेल लाइन पूरी तरह से तैयार हो गई है जो 2024 तक पूरी तरह बन कर तैयार हो जाएगी. टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा.

मुफ्त टैबलेट देने का फैसला लिया-सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान कई ऐसे छात्र थे जिनके पास संसाधनों की कमी थी और उनके पास ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल नहीं थी. इन छात्रों को ध्यान में रख हमने सरकारी स्कूलों के छात्रों को मुफ्त में टैबलेट देने का फैसला लिया है. देहरादून में जो हवाई अड्डा है उसे अंतररराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है. पंतनगर एयरपोर्ट को भी ग्रीन फील्ड में बदलने का प्रयास किया जा रहा है. 

E-Shram Card: ई-श्रमिक कार्ड योजना का लाभ लेने में सबसे आगे है यूपी, जानें कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन

PM Modi Security Breach: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget