एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: चंपावत के देवीधुरा धाम में खेली गई बग्वाल, लोगों ने बरसाए फूल, फल और पत्थर, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Uttarakhand News: मां वाराही धाम के मंदिर में सुबह छह बजे पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी के नेतृत्व में विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ. जिसके बाद दोपहर 2:14 बजे लोगों ने बग्वाल खेला.

Champawat News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत (Champawat) जिले में देवीधुरा के मां वाराही धाम में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) के पर्व पर बग्वाल (पत्थरमार युद्ध) खेला गया. इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Puhskar Singh Dhami) और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshiyari) भी यहां पहुंचे और इस बग्वाल के साक्षी बने.

इस दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. बग्वाल के दौरान आस्था के नाम पर राखी बंधे हाथों ने एक दूसरे पर फूलों, फलों के साथ ही पत्थरों की भी बौछार की लोगों ने जमकर एक दूसरे पर फूल, फल और पत्थर मारे. इस बार भी चार खामों (समूह) के बीच खेली गयी बग्वाल आठ मिनट चली और इस दौरान 100 से अधिक लोग घायल हुए. गंभीर रुप से घायल दो लोगों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 

8 मिनट तक चला बग्वाल 

मां वाराही धाम के मंदिर में सुबह छह बजे पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी के नेतृत्व में विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ. जिसके बाद दोपहर 2:14 बजे से शंखनाद के साथ चारों खामों ने फलों के साथ ही पत्थरों के टुकड़ों और लाठी-डंडों के साथ बग्वाल शुरू कर दिया. करीब आठ मिनट बाद ही 2:22 बजे चंवर झुलाते हुए पुजारी ने शंखनाद के साथ बग्वाल समापन की घोषणा की और बग्वाली वीरों को आशीर्वाद दिया.

हालांकि, फल और फूल से ही बग्वाल खेलने की अनुमति थी लेकिन लोगों द्वारा किए गए पत्थर और ईंट के प्रहार से 100 से अधिक लोग घायल हो गए जिनका देवीधुरा के अस्पताल और मेले में लगे शिविर में उपचार किया गया. इसके अलावा, मामूली रूप से चोटिल हुए कई दर्शक बगैर उपचार के ही घरों को लौट गए.

चंपावत के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ केके अग्रवाल ने बताया कि बग्वाल में 100 से अधिक लोग घायल हुए. बग्वाल के दौरान चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा भी मौजूद रहे. 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा के चुनावी दंगल में मायावती अकेले ठोकेंगी ताल, बसपा सांसदों में क्यों है बेचैनी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget