एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के पौड़ी में खाई में गिरी स्कूली वैन, 7 बच्चों समेत 9 लोग घायल

Uttarakhand News: पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है. घायलों की पहचान विजय सिंह और अनिल कुमार के रूप में हुई है.

Pauri School Van Accident: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मासौ-भिताई-खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली छात्रों को लेकर जा रही एक निजी वैन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में सात स्कूली बच्चों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए.

घटना दोपहर करीब ढाई बजे भिताई गांव के पास हुई. बताया जा रहा है कि वैन भगत राम न्यू मॉडर्न स्कूल के छात्रों को लेकर घर लौट रही थी. अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वैन खाई में जा समाई. जैसे ही हादसे की सूचना मिली, आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को खाई से बाहर निकालकर अपने निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में घायल बच्चों में से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. इसके अलावा वैन चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया है. पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है. घायलों की पहचान विजय सिंह (35 वर्ष), पुत्र दयाल सिंह, और अनिल कुमार (42 वर्ष), पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई है. दोनों निवासी भिताई मल्ली गांव के रहने वाले हैं. वैन में सवार बाकी बच्चे मामूली रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि सड़क संकरी और क्षतिग्रस्त थी, जिससे चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया. इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल वैनों की नियमित जांच हो और खराब सड़कों की मरम्मत तत्काल की जाए. फिलहाल, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और दो की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

राजा भैया की बेटी को पाकिस्तान के हिंदुओं की चिंता, पहलगाम हमले के बाद सता रहा है इस बात का डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget