राजा भैया की बेटी को पाकिस्तान के हिंदुओं की चिंता, पहलगाम हमले के बाद सता रहा है इस बात का डर
Pahalgam Terror Attack: राघवी कुमारी सिंह को भी अपने पिता राजा भैया की तरह शूटिंग का शौक है, वह इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और इसे अपनी रुचि के रूप में अपनाए हुए हैं.

Raghavi Kumari on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में प्रदर्शन हो रहा है. इसी क्रम में अब जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया की बेटी ने पाकिस्तान के हिंदुओं को लेकर चिंता जाहिर की है. इसके साथ ही राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने मोदी सरकार से उनकी सुरक्षा की मांग की है.
राघवी कुमारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-"प्रधानमंत्री मोदी का निर्णय निडरता और राष्ट्र सुरक्षा की सच्ची भावना का प्रतीक है. जो लोग केवल हिंदू होने के कारण निर्दयता से मारे गए, उन्हें शब्दों से परे न्याय मिलना चाहिए और यह कदम उसी दिशा में एक दृढ़ संदेश है. पर क्या हम उन अनगिनत पाकिस्तानी हिंदुओं को नजर अंदाज कर सकते हैं, जो आज भी उन्हीं कट्टरपंथी विचारधाराओं से घिरे इलाकों में फंसे हुए हैं, जिनसे हम पर हमला हुआ? कौन उनकी रक्षा करेगा? अपने देश के लिए खड़े होना गर्व की बात है लेकिन अपने लोगों के लिए खड़े होना हमारी जिम्मेदारी भी है, चाहे वे कहीं भी हों. अब समय आ गया है कि हम न सिर्फ देश की सीमाएं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक और मानवीय सीमाएं भी पहचानें."
राघवी कुमारी सिंह राजा भैया और भानवी सिंह की सबसे बड़ी बेटी हैं. राघवी अपने परिवार के एक विवाद के कारण हाल ही में चर्चा में आईं, जिसमें उन्होंने अपनी मां भानवी सिंह का समर्थन किया. राघवी कुमारी कुंडा रियासत के राजा भैया और भानवी सिंह की चार संतानों में सबसे बड़ी हैं, उनके दो भाई, शिवराज और बृजराज और एक छोटी बहन बृजेश्वरी सिंह हैं. राघवी को भी अपने पिता की तरह शूटिंग का शौक है, वे इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और इसे अपनी रुचि के रूप में अपनाए हुए हैं. इतना ही नहीं वह स्टेट लेवल की शूटिंग चैंपियन रह चुकी हैं और उन्होंने 2018 में डबल ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था.
यूपी में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार देने जा रही है ये तोहफा
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























