एक्सप्लोरर

Uttarakhand Paper Leak: पटवारी पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- 'CBI जांच तक न हो कोई परीक्षा'

Patwari Paper Leak: पटवारी पेपर लीक मामले में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सत्तारूढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप यह लगाया जा रहा है कि इसमें शामिल सफेदपोश अपराधियों को नहीं पकड़ा गया है.

Uttarakhand News: लोक सेवा आयोग में पटवारी पेपर लीक मामले (Patwari Paper Leak Case) में एसटीएफ द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है. विपक्ष इस मामले में सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा है. कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) द्वारा शुक्रवार को लोक सेवा आयोग के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई तो वहीं आम आदमी पार्टी हाई कोर्ट के जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच की मांग कर रही है. विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार किया गया.

कांग्रेस ने कहा कि विधानसभा सत्र में लोक सेवा आयोग के भ्रष्टाचार का चिट्ठा हमने खोला था, सबूतों के साथ हमारे द्वारा दिखाया गया था कि कैसे लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार हो रहा है. मगर सरकार द्वारा इसका संज्ञान नहीं लिया गया और आज पटवारी पेपर लीक मामले में चार दिन बाद सरकार मान रही है कि पेपर लीक हुआ है. 350 प्रश्न को बेचा गया है. इससे पहले हुई भर्तियों में भी हमें संदेह है कि उसमें भी भ्रष्टाचार हुआ है. कांग्रेस ने कहा कि  लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड की सरकार किसी भी परीक्षा को नहीं करा पा रही है और जब परीक्षा होती है तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है. इससे देश में उत्तराखंड की छवि खराब हो रही है. हमारी मांग है कि लोक सेवा आयोग में पिछली जितनी भी परीक्षाएं हुई हैं, उसकी सीबीआई से जांच कराई जाए और तब तक आगे की सभी परीक्षाएं निरस्त की जाए.

सफदेपोश लोगों की नहीं हुई गिरफ्तारी- आम आदमी पार्टी

उधर, आम आदमी पार्टी ने कहा कि सरकार अगर जिम्मेदारी से काम करती तो 44 लोगों के जेल जाने के बाद 8 तारीख को हुई इस परीक्षा में पेपर लीक नहीं होता. आरोपियों को पता है कि जेल जाने के बाद उनकी जमानत हो जाएगी और बाद में करोड़ों रुपए कमाए जाएंगे. एसटीएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई का हम धन्यवाद देते हैं, लेकिन अभी तक किसी सफेदपोश की गिरफ्तारी नहीं हुई है क्योंकि इनके संरक्षण के बिना कोई नकल नहीं कर सकता. सरकार हर मोर्चे पर फेल है इसलिए आम आदमी पार्टी आज धरने पर बैठी है. हमारी मांग है हाई कोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बने जो इस मामले की जांच करें तब इसके असली गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे.

प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने की थी यह तैयारी

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे. एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि लोक सेवा आयोग के बाहर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक भी मौजूद थे. पुलिस द्वारा सबको गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. पुलिस द्वारा पर्याप्त मात्रा में फोर्स लगाई गई थी.

य़े भी पढ़ें -

UP Politics: शिवपाल यादव को लेकर ओम प्रकाश राजभर का सबसे बड़ा दावा, अखिलेश पर लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget