एक्सप्लोरर

लैंटाना घास से अब बनेगी रिन्यूएबल एनर्जी, उत्तराखंड में पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी

लैंटाना घास उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में जंगलों और वन्यजीवों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जंगलों में सिरदर्द बन चुकी लैंटाना घास अब मुनाफे का जरिया बनेगी. वन विभाग ने इस घास से रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) तैयार करने का फैसला किया है. इस परियोजना को विभागीय स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा. यदि यह सफल रहता है, तो इसे प्रदेशभर में बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा. इस योजना से जहां एक ओर जंगल लैंटाना के आतंक से मुक्त होंगे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश को ऊर्जा उत्पादन का एक नया स्रोत मिलेगा.

लैंटाना घास उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में जंगलों और वन्यजीवों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है. यह घास बड़ी तेजी से फैलकर अन्य वनस्पतियों को खत्म कर देती है, जिससे जैव विविधता को भारी नुकसान होता है. इसके कारण कई वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास भी प्रभावित हो रहे हैं. इसके नियंत्रण के लिए वन विभाग वर्षों से अभियान चला रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरी तरह खत्म करने में सफलता नहीं मिली है.

ईंधन का नया स्रोत भी मिल गया
लैंटाना घास को नष्ट करने के लिए पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में पहले ही रिन्यूएबल एनर्जी तैयार करने का प्रयोग सफलतापूर्वक किया जा चुका है. वहां पांच साल पहले आईआईटी विशेषज्ञों की मदद से लैंटाना को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी. इस प्रयोग में लैंटाना को चीड़ की पत्तियों की तरह पाउडर में बदला गया और फिर इससे ईंधन ब्रिकेट्स तैयार किए गए. यह ब्रिकेट्स ऊर्जा उत्पादन के लिए उपयोग किए गए, जिससे दोहरा लाभ मिला – जंगल लैंटाना मुक्त हुए और ईंधन का नया स्रोत भी मिल गया.

उत्तराखंड में भी इसी तर्ज पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लैंटाना से रिन्यूएबल एनर्जी तैयार करने की योजना बनाई गई है. प्रदेश सरकार ने इस दिशा में काम कर रही एक एजेंसी के साथ टाइअप करने का निर्णय लिया है. इस एजेंसी को लैंटाना हटाने और उसे ईंधन में बदलने की पूरी जिम्मेदारी दी जाएगी. खास बात यह है कि एजेंसी अपने खर्चे पर ही लैंटाना को जंगलों से हटाएगी और इससे ब्रिकेट्स बनाकर ऊर्जा तैयार करेगी. इससे सरकार का बजट बचेगा और लैंटाना से भी छुटकारा मिलेगा

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि लैंटाना से रिन्यूएबल एनर्जी बनाने का प्रस्ताव विभाग के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. अब तक सरकार लैंटाना को हटाने के लिए भारी भरकम बजट खर्च करती थी और बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती करनी पड़ती थी. लेकिन इस नई तकनीक से विभाग को इस खर्चे से राहत मिलेगी. साथ ही लैंटाना से ईंधन उत्पादन होने से प्रदेश का रेवेन्यू मॉडल भी मजबूत होगा.

अब तक लैंटाना को जंगलों से हटाने के बाद जलाकर नष्ट किया जाता था, ताकि इसका प्रसार दूसरी जगह न हो. लेकिन जलाने से वातावरण में हानिकारक गैसें उत्सर्जित होती थीं, जिससे पर्यावरण को नुकसान होता था. नई तकनीक से लैंटाना का उपयोग ऊर्जा उत्पादन में होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो इसे पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा. वन विभाग का मानना है कि यह योजना जंगलों को लैंटाना से मुक्त करने के लिए एक कारगर कदम साबित होगी. साथ ही यह ऊर्जा उत्पादन का एक नया स्रोत बनेगी, जिससे प्रदेश को आर्थिक लाभ भी होगा.

चारधाम यात्रा: पहले दिन 1.65 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा

उत्तराखंड में लैंटाना का तेजी से फैलाव वनस्पतियों और वन्यजीवों के लिए खतरा बनता जा रहा था. लेकिन अब यह योजना इस समस्या का स्थायी समाधान साबित हो सकती है. इसके तहत न केवल जंगलों को लैंटाना से मुक्त किया जाएगा, बल्कि इसे ऊर्जा उत्पादन में बदलकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा. वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यदि यह परियोजना सफल रही, तो उत्तराखंड लैंटाना समस्या का स्थायी समाधान पाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget