एक्सप्लोरर

Uttrakhand Weather News: उत्तराखंड में गर्मी का कहर, इन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

Uttrakhand Weather News: उत्तराखंड में इस बार गर्मी अपना कहर बरपा रही है. चिलचिलाती धूप ने लोगों की कमर तोड़ दी है. मौसम विभाग की तरफ से राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है.

Uttrakhand Weather News: उत्तराखंड में पिछले तीन चार दिनों से गर्मी ने अपना भंयकर रूप दिखा रही है, ऐसे में लोग जल्द बारिश होने की उम्मीद कर रहे है ओर इस गर्मी से राहत पाने की दुआ कर रहे हैं. वहीं अब मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जानकारी साझा की है

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में गर्मी से बेहाल लोगों को आज राहत मिलने की उम्मीद है, देहरादून में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा,मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि मैदानी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं चारधाम यात्रा मार्गों पर भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

लगातार बढ़ रहा है तापमान
उत्तराखंड में एक हफ्ते से मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चिलचिलाती धूप होने से पारा लगातार बढ़ रहा है, मंगलवार को दून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है. इस वर्ष पहली बार दून का पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, वहीं कई अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है.नैनीताल के रामनगर में भी पारा 40 डिग्री तक रहा है यही हाल काशीपुर उधम सिंगर का भी रहा, उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है

मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही गरज के साथ तीव्र बौछार के दौर हो सकते हैं. इसके अलावा बुधवार से प्रदेशभर में वर्षा का क्रम तेज हो सकता है,मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही. दोपहर में तपिश के साथ ही गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल किया. पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा सामान्य से अधिक बना रहा. हालांकि, कुमाऊं में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे, चारधाम व यात्रा मार्गों पर भी मुख्यत: आसमान साफ रहने से लेकर कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे

पहली बार देहरादून में इतना रहा तापमान
दून में पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. इसके  साथ ही इस वर्ष अब तक का ये सबसे ज्यादा तापमान है. न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र दौर होने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है,

ऐसा रहा प्रदेश के कुछ शहरों का तापमान 
देहरादून में अधिकतम तापमान 39.1 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री तक पहुंचा है. ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 38.6, वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा. मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 28.0 तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम 16.0 डिग्री तक पहुंचा था, वहीं नई टिहरी अधिकतम तापमान  28.6 तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री तक रहा है.

वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. चारधाम में भी आंशिक बादल छाने और हल्की बौछारों पड़ने की आशंका है.

Input By : दानिश खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget