एक्सप्लोरर

Uttarakhand: 250 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, मां को बुलाने की करने लगा जिद, जानें- फिर क्या हुआ

Jaspur News: एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त युवक आयोजनों में खाना बनाने का काम करता है. साल 2014 में भी यह युवक टॉवर पर चढ़ गया था. प्रथम दृष्टया युवक नशेड़ी प्रतीत होता है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जसपुर (Jaspur) के व्यस्ततम चौराहे सुभाष चौक पर स्थित लगभग 250 फीट ऊंचे रिलायंस मोबाइल टॉवर पर एक युवक चढ़ गया. युवक के टॉवर पर चढ़ने की खबर जैसे ही जसपुर पुलिस को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरा. घंटों की मशक्कत के बाद एसपी सिटी काशीपुर अभय प्रताप सिंह व सीओ वंदना वर्मा से युवक ने अपनी मां को बुलाने पर ही उतरने की बात कही. जिसके बाद मौके पर आई युवक की मां ने उसे नीचे उतरने को कहा तब जाकर युवक नीचे उतरा.

घटना करीब दोपहर लगभग एक बजे की है. जसपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सुभाष चौक स्थित लगभग 250 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया है. इस दौरान भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. पुलिस को युवक ने बताया कि उसका नाम सुभाष है. वह जसपुर के ध्यान नगर का रहने वाला है. पुलिस ने उससे टॉवर पर चढ़ने का कारण पूछा तो वह नहीं बता पाया. करीब एक घंटे बाद भी जब युवक नहीं उतरा तो एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह व सीओ वंदना वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और युवक को समझाने लगे.

साल 2014 में भी यह युवक टॉवर पर चढ़ गया था
आखिरकार करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक उसकी मां को बुलाने के बाद ही उतरने की मांग करने लगा. पुलिस युवक के घर जाकर उसकी मां उर्मिला को मौके पर ले आई. मां के आने पर युवक नीचे उतर गया. युवक के नीचे उतरने पर पुलिस नें शांति की सांस ली.

Bulldozer Model: नितिन गडकरी से पत्नी ने पूछा- यूपी में क्या चल रहा है? केंद्रीय मंत्री ने दिया अनोखा जवाब

एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त युवक आयोजनों में खाना बनाने का काम करता है. साल 2014 में भी यह युवक टॉवर पर चढ़ गया था. वह क्यों चढ़ा इस पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह नें कहा कि इस बाबत युवक से पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया युवक नशेड़ी प्रतीत होता है जिस कारण वह बहकी बहकी बातें कर रहा है. फिलहाल घंटों की मशक्कत के बाद जसपुर पुलिस नें राहत की सांस ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget