एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बीजेपी के जनसंपर्क अभियान का दूसरा चरण शुरू, बड़े नेताओं को सौंपी गई ये खास जिम्मेदारी

Uttarakhand: बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण में सभी 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी के उन सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होगी जो सरकार या संगठन के किसी भी दायित्व में रहे हो.

Uttarakhand News: मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीजेपी (BJP) का महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है. जिसके दूसरे चरण की शुरुआत कल से हो रही है. इस अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश भर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संपर्क करेगी और उन्हें एकजुट करने की कोशिश करेगी. इस अभियान के लिए भाजपा के सभी मंत्रियों की भी ड्यूटी लगाई गई है. इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की सभी 70 विधानसभआ सीटों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.  

बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण में सभी 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी के उन सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होगी जो सरकार या संगठन के किसी भी दायित्व में रहे हो. दूसरे चरण के इस अभियान के लिए संगठन ने पूरा खाका तैयार कर लिया है. जिसके लिए संगठन स्तर पर कार्यक्रम के प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं. इसके साथ ही पांचों लोकसभा सीटों पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन भी आयोजित होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री शामिल होंगे. 

हरीश रावत के धरने पर उठाए सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दूसरे चरण के अभियान को लेकर पूरी जानकारी दी है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक बार फिर से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने में जुटी है. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला बोला. उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा मसूरी में होने वाले धरना प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास अब कोई और काम नहीं है, इसलिए वो मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के धरना प्रदर्शन करते रहते हैं. 

कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

महेंद्र भट्ट ने कहा हरीश रावत जहां धरना दे रहे हैं वो पर्यटन स्थल है. इस तरह के धरना प्रदर्शन से पर्यटकों में प्रदेश के प्रति ठीक मैसेज नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि ये पर्यटन गतिविधियों को रोकने के लिए हरीश रावत का कदम है, जिससे देश भर में प्रदेश की छवि खराब हो सके. उन्होंने कहा कि हरीश रावत को इस तरह के काम न करके अपने संगठन की ओर ध्यान देना चाहिए. भट्ट ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के हालात पूरी तरह से ठीक हैं लेकिन कांग्रेस नेता को अपनी राजनीति चमकानी है, इसलिए वो इस तरह के काम करते हैं. 

ये भी पढ़ें- Caste Census: जातीय जनगणना के रास्ते सियासी सफर पर सपा, अखिलेश यादव बोले- 'लड़ाई बड़ी, यात्रा चलती रहेगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget