एक्सप्लोरर

Uttarakhand MLAs: उत्तराखंड में विधायक निधि खर्च करने में फिसड्डी रहे विधायक, जानें क्या है हाल, कौन सबसे पीछे?

Uttarakhand MLAs News: वित्तीय वर्ष 22-23 समाप्ति की ओर है, सरकार नए वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए बजट की तैयारी में जुटी है.लेकिन हमारे माननीय पहली विधायक निधि खर्च नहीं कर पाए

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विधायक अपने क्षेत्र के विकास के लिए कितने संवेदनशील हैं इसका अंदाजा उनकी विधायक निधि खर्च करने से ही लगाया जा सकता है. अधिकांश विधायक ऐसे है जो अपनी विधायक निधि को वक्त पर खर्च नहीं कर पाते, इसलिए कई योजनाएं अधर में लटकी हुई है. खासकर अगर जिला देहरादून के विधायकों की बात की जाए तो यहां 10 विधानसभा हैं, 10 में से 9 बीजेपी के विधायक हैं, और एक कांग्रेस के, लेकिन कोई भी विधायक अब तक अपनी पूर्व विधायक निधि भी खर्च नहीं कर पाया, जबकि ये वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है. इनमें सबसे फिसड्डी कांग्रेस के चकराता से विधायक प्रीतम सिंह रहे हैं.

वित्तीय वर्ष 22-23 समाप्ति की ओर है, सरकार नए वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए बजट की तैयारी में जुटी है. नए साल के लिए नई योजनाएं होंगी. नए विकास के एजेंडे होंगे लेकिन हमारे माननीय पहली विधायक निधि खर्च नहीं कर पाए, जबकि यही विधायक विधानसभा में विकास का रोना रोते हैं, लेकिन जब ये वक्त पर अपनी निधि ही खर्च नहीं करेंगे तो प्रदेश का विकास कैसे होगा.

विधायक निधि खर्च नहीं कर पाएं विधायक

उत्तराखंड में बीजेपी के 47, कांग्रेस के 19, बसपा की दो और दो निर्दलीय विधायक हैं, खासकर यदि जिला देहरादून के विधायकों की बात की जाए, तो यहां विधायक निधि खर्च करने में सबसे टॉप पर रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ हैं और सबसे फिसड्डी चकराता के कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह जो अपने विधायक निधि का 10% हिस्सा भी खर्च नहीं कर पाए हैं. वहीं भाजपा के अन्य विधायकों के भी हालात बहुत अच्छे नहीं हैं, कई विधायक ऐसे हैं जो अपनी विधायक निधि का 90% हिस्सा स्वीकृत तो करा चुके हैं, लेकिन काम कछुआ चाल है, जबकि विधायक दावा कर रहे हैं कि वो सौ फीसद पैसा खर्च कर चुके हैं. 

देहरादून के विधायक की विधायक निधि का विवरण

विधायक नाम                   स्वीकृत राशि         अवशेष       कुल योजना            पूर्ण       पेंडिंग   
सविता कपूर                      295                    79.86            98                      8          90 
विनोद चमोली                    275                    99.11            38                      4          34
बृजभूषण गैरोला                 283                    91.93            89                      8          81
गणेश जोशी                       345                    29                 91                     32         59
मुन्ना सिंह चौहान                155                     219               57                     7           50
उमेश शर्मा काऊ               365                    9.42              73                     33         40
प्रीतम सिंह                       33.55                  341.45          13                     1           12   
खजान दास                      289                      85.44            67                     2           65
प्रेम चन्द्र अग्रवाल              289.56                 85.44           40                     13          27 
सहदेव पुंडीर                   290                      84.22           106                   13          93   

उत्तराखंड में हर विधायक को हर साल 3 करोड़ 75 लाख रुपये विधायक निधि के लिए मिलते हैं, जिनके माध्यम से विधायक अपने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य करते हैं. इसके अलावा सरकार द्वारा स्वीकृत अन्य विकास काम अलग हैं. देहरादून जिले में कुल 10 विधायक है, इस हिसाब से सभी विधायकों को ₹37 करोड़ 50 लाख स्वीकृत किए गए. अब तक विधायकों को 26 करोड़ 24 लाख विधायक निधि स्वीकृत हो चुकी है, जबकि 11 करोड़ 25 लाख धनराशि बाकी है. जिसके सापेक्ष 672 योजनाएं सभी विधायकों को स्वीकृत की गई और इनमें से 121 योजना ही अभी पूर्ण हो पाई हैं, जबकि 551 योजनाएं पेंडिंग है.

माननीयो के विधायक निधि खर्च करने के हालात तब हैं जब उत्तराखंड में अधिकांश विधायक भाजपा के हैं और देहरादून में भी 10 में से 9 विधायक भाजपा के हैं, जबकि भाजपा विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे करती है और वक्त वक्त विधायकों की भी पाठशाला लगाती है, लेकिन विधायकों की अपने क्षेत्र के प्रति विकास की लगन कितनी है इसका अंदाजा उनकी विधायक निधि खर्च करने से लगाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-  Watch: नेहा सिंह राठौर के गाने 'यूपी में का बा' पर का सीएम योगी ने दिया जवाब, सुनें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget