एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: कोठारी जसविंदर सिंह बोले- 'संस्कृत सभी भाषाओं की जननी, प्रचार-प्रसार के लिए गंभीर होने की जरूरत'

कोठारी जसविंदर सिंह ने राज्य में संस्कृत स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. सीएम ने इस स्कूलों में जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और इसको मजबूत करने के उद्देश्य से इसे द्वित्तीय राज भाषा का दर्जा दिया. इसके बावजूद अभी तक संस्कृत भाषा के प्रति छात्र-छात्राओं का रुझान नहीं बढ़ सका. संस्कृत विश्स्कूलों में न केवल छात्रों की संख्या कम होती जा रही है, बल्कि शिक्षकों की कमी भी है. इसको देखते हुए श्री पंचायती निर्मल अखाड़े के कोठारी जसविंदर सिंह (Kothari Jaswinder Singh) के नेतृत्व में साधु संतों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से मुलाकात कर संस्कृत स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की.

सीएम धामी से मुलाकात कर की मांग

श्री पंचायती निर्मल अखाड़े के कोठारी जसविंदर सिंह का कहना है कि संस्कृत स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 29 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में सरकार के द्वारा शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं की गई, वहां पर संस्थाओं द्वारा अपनी तरफ से कुछ शिक्षक रखे गए हैं. अगर सरकार के द्वारा शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएगी, तो इसे संस्कृत भाषा को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि निर्मल संस्कृति स्कूल हमारे द्वारा भी चलाया जाता है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमें आश्वासन दिया है कि जितने भी संस्कृत स्कूल हैं, उसमें शिक्षकों की नियुक्तियां जल्दी की जाएगी.

कोठारी जसविंदर सिंह का कहना है कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है. सनातन परंपरा के वेद शास्त्र उपनिषद संस्कृत भाषा में ही लिखे गए हैं. अगर हम लोगों को संस्कृत भाषा की जानकारी नहीं होगी और घर-घर तक संस्कृत भाषा नहीं पहुंचेगी, तब तक हम अपने वेद शास्त्रों को नहीं जान पाएंगे. इसलिए बहुत जरूरी है कि इस आधुनिक युग में संस्कृत भाषा की सबको जानकारी हो और यह तभी होगा जब संस्कृत भाषा को सही तरीके से पढ़ाया जाएगा. संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार, प्रशासन और धार्मिक संस्थाओं को गंभीर होने की जरूरत है.

ये भी पढ़ेंः

UP Politics: 'कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती' स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget