एक्सप्लोरर

Uttarakhand: खटीमा में वन रेंज टीम की बड़ी कार्रवाई, बेशकीमती लकड़ी से लदा एक ट्रक पकड़ा

Uttarakhand: उधम सिंह नगर जनपद में सीमांत क्षेत्र खटीमा वन रेंज की टीम ने सागवान की बेशकीमती लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है. तस्कर इस लड़की को यूपी के बहेड़ी ले जाने की कोशिश में थे.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में सीमांत क्षेत्र खटीमा के जंगलों से लकड़ी की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. वन विभाग द्वारा लकड़ी तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. सोमवार को खटीमा वन रेंज की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सागवान की बेशकीमती लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है. टीम ने ये ट्रक पीलीभीत रोड पर पकड़ा. इस गाड़ी में ट्रक ड्राइवर समेत दो और लड़की तस्कर सवार थे जो मौके से फरार होने में सफल रहे. 

वन विभाग की टीम की कार्रवाई

खटीमा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र मनराल ने मीडिया को बताया कि उन्हें मुखबिर के द्वारा सूचना दी गई थी कि यूपी के बहेड़ी क्षेत्र की एक गाड़ी खटीमा के जंगलों से बेशकीमती सागवान की लकड़ी चोरी कर बहेड़ी जा रही है. जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल एक टीम का गठन किया और उनकी घेराबंदी की कोशिश की. मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंच गई जहां उनकी नजर इस ट्रक पर पड़ी, जिसके बाद इस वन विभाग की टीम ने इसे वहीं पर पकड़ लिया. 

ट्रक ड्राइवर और 2 लकड़ी तस्कर फरार

वन विभाग की टीम को आता देख ट्रक का ड्राइवर और उसके साथ दो और लड़की के तस्कर ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गए. जिसके बाद वन विभाग की टीम ट्रक को वन रेंज के ऑफिस में ले आई और उसे लाकर यहां खड़ा कर दिया. इस मामले में अज्ञात लकड़ी तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच को शुरू कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-

यूपी के इन शहरों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से CM योगी ने लिया फैसला

UP Corona Update: यूपी में कोरोना ने पसारे पैर, 24 घंटे में मिले 135 नए केस, दिल्ली से सटे जिलों में अलर्ट पर प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget