एक्सप्लोरर

Khatima: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Uttarakhand News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के नानकमत्ता थाना पुलिस ने 28 लाख 75 हजार लेकर विदेश में नौकरी लगवाने और वीजा बनाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. लाखों की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है. नानकमत्ता थाना पुलिस को रंजीत कौर पत्नी जसवीर सिंह निवासी ग्राम रसोईया ने एक तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि सुखबीर सिंह बेदी निवासी पुरानी मंडी थाना किच्छा और राकेश ओझा पुत्र सीताराम ओझा निवासी ग्रेटर नोएडा ने वीजा बनाने और 2 साल का वर्क परमिट बनाकर कनाडा भेजने के नाम पर अलग-अलग समय पर कुल 28 लाख 75 हजार की धोखाधड़ी की है.  

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आरोपी राकेश ओझा द्वारा 16 लाख 75 हजार अपना बैंक खाते में ट्रांसफर करवाया गया बाकी 12 लाख रुपए उपरोक्त दोनों आरोपियों द्वारा नगद लिए गए थे. नानकमत्ता पुलिस ने पीड़िता रंजीत कौर की तहरीर पर सुखबीर सिंह बेदी और राकेश ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. दर्ज मुकदमे पर कार्रवाई करते हुए नानकमत्ता पुलिस द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी राकेश ओझा निवासी ग्रेटर नोएडा को सितारगंज चीकाघाट पुल से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है.

Uttrakhand News: पुलिस ने सुलझाया फ्लोर मिल में 6 लाख रुपये की चोरी का मामला, चौकीदार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

सीओ ने क्या कहा?
सीओ खटीमा ने बताया कि रंजीत कौर नाम की एक महिला ने नानकमत्ता थाने तहरीर दी गई कि राकेश ओझा नाम के व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे 28 लाख 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है, शिकायत पर जांच की गई तो जो उनके द्वारा कहा गया वो सच साबित हुआ . जिसमें कार्रवाई करते हुए राकेश ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में आगे की विवेचना जारी है.

Bypolls Result 2022: रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में जीत पर सीएम योगी बोले- ये 2024 चुनाव के दूरगामी संदेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget