एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham Yatra: गौरीकुंड से 1709 घोड़ा-खच्चरों ने की सेवाएं बहाल, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Char Dham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर करीब एक सप्ताह बाद घोड़ा खच्चरों का संचालन बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया गया है. इससे केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है.

Kedarnath Dham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक सप्ताह बाद घोड़ा-खच्चरों का बड़े पैमाने पर संचालन शुरू होने से यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. रविवार को गौरीकुंड से कुल 1709 घोड़ा-खच्चरों के जरिए यात्रियों को केदारनाथ स्थित घोड़ा पड़ाव तक पहुंचाया गया. इसके अलावा 25 खच्चरों के जरिए राशन, सब्जी और अन्य जरूरी सामग्री भी धाम पहुंचाई गई.

सुबह 6 बजे से ही घोड़ा-खच्चरों का संचालन शुरू हो गया था. पशुओं की जांच के बाद इन्हें धाम के लिए रवाना किया गया. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत व अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक लीलाधर बिष्ट के निर्देशन में तैनात पशु चिकित्सकों की टीम ने जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली और बेस कैंप जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों पर घोड़ा-खच्चरों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें यात्रा के लिए उपयुक्त पाया. म्यूल टॉस्क फोर्स की टीम ने भी पूरे मार्ग पर निगरानी बनाए रखी.

इक्वाइन इन्फ्लूएंजा के संक्रमण के कारण पड़ा था असर
पिछले कुछ समय से इक्वाइन इन्फ्लूएंजा के संक्रमण के चलते घोड़ा-खच्चरों के संचालन पर असर पड़ा था, जिससे यात्रा में भी सुस्ती आ गई थी. अब संक्रमण में कमी और पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के बाद यात्रा को दोबारा गति मिलने की उम्मीद है. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि बीमार पशुओं की स्थिति में सुधार हो रहा है और संक्रमण नियंत्रण में है.

घोड़ा-खच्चर संचालक भी इस बदलाव से बेहद उत्साहित हैं. संचालक राकेश गोस्वामी, मनोज सेमवाल आदि ने बताया कि लंबे समय के बाद इतनी बड़ी संख्या में घोड़ा-खच्चरों का संचालन हुआ है, जिससे यात्रियों को राहत मिली है और स्थानीय पशु व्यवसायियों को भी रोजगार में संबल मिला है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में हालात और बेहतर होंगे. इस पहल से न केवल यात्रा सुचारु हुई है, बल्कि यात्रियों को भी कठिन चढ़ाई में राहत मिली है. स्थानीय प्रशासन और पशु विभाग की तत्परता से यात्रा मार्ग पर विश्वास भी बहाल हुआ है.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर को आज ये दो खास तोहफे देंगे सीएम योगी, करोड़ों का है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget