एक्सप्लोरर

Kedarnath: केदारनाथ के भक्तों के लिए खुशखबरी, पैदल मार्ग पर घोड़ों-खच्चरों की आवाजाही शुरू

Kedarnath News: उत्तराखंड में 31 जुलाई को आई आपदा से केदारनाथ धाम तक जाने वाला 19 किलोमीटर लंबा पैदल रास्ता 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अब पैदल रास्ता खोल दिया गया है.

Kedarnath Dham News: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के चलते 26 दिन बाद सोमवार से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल रास्ते पर अब घोड़ों और खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई. इससे पहले, पैदल रास्ते को दुरुस्त कर 16 अगस्त से श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही शुरू कर दी गयी थी. घोड़ों-खच्चरों की आवाजाही शुरू होने से अब अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम तक पहुंच सकेंगे.

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पैदल आवाजाही के बाद अब घोड़ों-खच्चरों के लिए भी पैदल रास्ता खोल दिया गया है. उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को आई आपदा से केदारनाथ धाम तक जाने वाला 19 किलोमीटर लंबा पैदल रास्ता 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशन एवं निगरानी में तेजी से काम होने के चलते अब पैदल मार्ग पर घोड़ों-खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई है.

भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग गया था ध्वस्त  

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब घोड़ों- खच्चरों से राशन एवं अन्य अनिवार्य सामग्री की आपूर्ति भी शुरू हो गई है. इकत्तीस जुलाई की रात बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था, जिसके कारण वहां फंस गए 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को करीब सप्ताह भर चले हवाई और जमीनी बचाव अभियान के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया.

सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मोटर मार्ग को किया जा रहा दुरुस्त 

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मोटर मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है, जिससे उसे वाहनों के लिए खोला जा सके. उन्होंने बताया कि रास्ते को खोलने के लिए बहुत ही तेजी के साथ काम किया जा रहा है. बहुत जल्द इसको लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु आसानी से सफर कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Hapur News: पुलिस ने दो चोरों को दबोचा, बंद मकानों में घुसकर मिनटों में कर देते थे हाथ साफ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहजहांपुर में बुलडोजर से तोड़ी गईं शहीदों की प्रतिमाएं, CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारी सस्पेंड
शाहजहांपुर में बुलडोजर से तोड़ी गईं शहीदों की प्रतिमाएं, CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारी सस्पेंड
UP News: ईरान-इजरायल युद्ध का शिकार बना UP का बेटा, 7 दिन बाद घर पहुंचा शव, हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी
ईरान-इजरायल युद्ध में यूपी के युवक की मौत, 7 दिन बाद घर पहुंचा शव, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
Ayodhya News: ‘जो राम और देश को भूलते हैं, वो दुश्मन हैं’, बिट्टा ने आतंकवाद और खालिस्तान पर दिया बड़ा बयान
‘जो राम और देश को भूलते हैं, वो दुश्मन हैं’, बिट्टा ने आतंकवाद और खालिस्तान पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'मेरे धुरंधर 2 में 6 सीन थे, सारे काट दिए', आदित्य धर पर भड़के एक्टर, बोले- मुझसे क्या दुश्मनी है
'मेरे धुरंधर 2 में 6 सीन थे, सारे काट दिए', आदित्य धर पर भड़के एक्टर, बोले- मुझसे क्या दुश्मनी है
कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली
कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
How To Keep Home Cool Without AC: AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 'जादुई' तरीके
AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 'जादुई' तरीके
Embed widget