एक्सप्लोरर

Uttarakhand Investors Summit: निवेशकों को आकर्षित करने की रंग ला रही CM धामी की मुहिम, लंदन में 4800 करोड़ के साइन हुए MoU

Uttarakhand Global Investors Summit: औद्योगिक समूह कयान जेट और उषा ब्रेको लिमिटेड के साथ मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. कल भी दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर हुआ था.

Uttarakhand Global Investors Summit 2023: निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन प्रवास रंग ला रहा है. आज उन्होंने चार हजार आठ सौ करोड़ के निवेश का करार किया. लंदन के उद्योग जगत में उत्तराखंड को सुरक्षित निवेश का संभावनित ठिकाना माना गया. मुख्यमंत्री धामी की विदेशी औद्योगिक घरानों के साथ आयोजित बैठकें सफल रहीं. रोड शो से उन्होंने राज्य में निवेश के लिए उद्योग घरानों को आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ का एमओयू साइन हुआ.

रंग ला रहा है मुख्यमंत्री धामी का लंदन प्रवास

औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ दो करार किए गए. कयान जेट उत्तराखंड में स्कींग रिसॉट विकसित करने पर 2100 करोड़ और केबल कार प्रोजेक्ट पर 1700 करोड़ खर्च करेगी. औली, दयारा बुग्याल और मुन्स्यारी में स्कींग रिसॉट विकसित करने पर कयान जेट ने सहमति जताई. उषा ब्रेको ने 1000 करोड़ रुपए के एमओयू पर साइन किया. हरिद्वार और अन्य जनपदों में रोपवे विकसित करने पर उषा ब्रेको लिमिटेड ने सहमति जताई. मुख्य कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यटन, आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न 80 उद्योग घरानों ने हिस्सा लिया.

कल भी हुआ था दो हजार करोड़ का एमओयू

कल भी दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर हुआ था. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश के प्रति क्रेज है. उन्होंने बताया कि देवभूमि में औद्योगिक संभावनाओं को विदेशी निवेशक सुरक्षित मानते हैं. उत्तराखंड में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य सरकार हासिल करने की ओर अग्रसर है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस और ब्रिटेन की पार्लियामेंट का भ्रमण किया. इस दौरान ब्रिटिश सांसदों के साथ विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता

मुख्यमंत्री धामी ने सभी विदेशी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि संयोग से आज विश्व पर्यटन दिवस भी है. उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है. वेलनेस टूरिज्म और विलेज टूरिज्म जैसी अनेक संभानाएं प्रदेश में हैं. उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की पहचान योग और आध्यात्म की वैश्विक राजधानी के रूप में है. विदेशी पर्यटक हर साल बड़ी तादाद में योग और आध्यात्म के लिए उत्तराखंज का रुख करते हैं.


Uttarakhand Investors Summit: निवेशकों को आकर्षित करने की रंग ला रही CM धामी की मुहिम, लंदन में 4800 करोड़ के साइन हुए MoU

निवेशकों को आकर्षित करने की है मुहिम

प्रदेश सरकार ऋषिकेश और अन्य स्थानों पर विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर की स्थापना के लिए निवेशकों से बातचीत कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी20 समिट का सफल आयोजन हुआ. सफल आयोजन से ब्रिटेन और भारत के रिश्तों को और अधिक मजबूती मिली है. उन्होंने बताया कहा कि दिसंबर माह में आयोजित होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 2.5 लाख करोड़ निवेश जुटाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है.


Uttarakhand Investors Summit: निवेशकों को आकर्षित करने की रंग ला रही CM धामी की मुहिम, लंदन में 4800 करोड़ के साइन हुए MoU

निवेश प्रदेश की आर्थिक स्थिति को नई गति प्रदान करने में सहायक बनेगा. ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने उत्तराखंड सरकार की विभिन्न नीतियों और सकारात्मक विजन की सराहना की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश की राष्ट्रीय राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर निवासियों के लिए बतौर वीकेंड्स डेस्टिनेशन विकसित हो गया है. भारतीय उच्चायुक्त ने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी से जुड़े स्मरण साझा किए. 

Uttarakhand Investors Summit: उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट पर सियासत तेज, हरीश रावत के बयान पर क्या बोली BJP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget