एक्सप्लोरर

Home Guard Bharti 2023: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, महिला होमगार्ड के लिए निकली भर्ती, जानिए योग्यता और शर्तें

Uttarakhand Mahila Home Guard Vacancy: पहले चरण में 6 जिलों और दूसरे चरण में 4 जिलों के लिए भर्ती परीक्षा शुरू की जाएगी. अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी.

Uttarakhand Government Jobs: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है. शासन की मंजूरी के बाद महिला होमगार्ड की भर्ती निकली है. 330 पदों में से 320 होमगार्ड और 10 प्लाटून कमांडर के होंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की घोषणा के बाद आदेश जारी हो गया है. 10 जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में चलाई जाएगी. अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख  21 अगस्त तक है. भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 1 सितंबर से शुरू होगा. संबंधित जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस बार भर्ती प्रक्रिया में संशोधन भी किया गया है. होमगार्ड में भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है. इससे पहले शैक्षिक योग्यता आठवीं पास थी.

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति भर्ती करेगी. समिति में 1 सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक सदस्य जिला अधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा. एनसीसी के लिए अधिकतम 5 अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए 5 अंक, कुशल वाहन चालक के लिए 5 अंक, होमगार्ड विभाग के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं. शारीरिक दक्षता की परीक्षा 30 अंकों की होगी. शैक्षिक अहर्ता पर 10 अंक दिए जाएंगे. कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी.

महिला होमगार्ड के लिए निकली भर्ती

शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए असिस्टेंट कमांडेंट राजीव बलूनी ने भर्ती के संबंध में जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 10 जनपदों के लिए भर्ती को स्वीकृति मिली है. 330 पदों में 220 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक और 10 प्लाटून कमांडर के लिए रहेंगे. पहले चरण में 6 जिलों और दूसरे चरण में 4 जिलों के लिए भर्ती परीक्षा शुरू की जाएगी.

जानिए क्या है योग्यता और शर्तें?

दोनों चरणों की भर्ती के लिए विज्ञापन एक साथ निकाले जाएंगे. प्रथम चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और उधमसिंह नगर के लिए भर्ती होगी. दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपदों में भर्ती की जाएगी. असिस्टेंट कमांडेंट ने सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को विज्ञापन देखने की सलाह दी है. कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती घोषणा की थी.

Gaurikund Landslide: गौरीकुंड हादसे में तीन शव बरामद, 19 लोग लापता, सीएम धामी ने कंट्रोल रूम से संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget