एक्सप्लोरर

देहरादून में तेज रफ्तार कार का कहर, पैदल जा रहे चार मजदूरों को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Dehradun Accident: पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. 

Dehradun Accident: राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला जब साईं मंदिर के पास एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय करने की मांग कर रहे हैं.

घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन बहुत तेज गति से आ रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि मजदूरों को बचने का मौका तक नहीं मिला और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों मजदूर दम तोड़ चुके थे.

घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी
इस हादसे की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और गुस्से का इज़हार किया. लोगों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा. नाराज लोगों ने यातायात पुलिस से सख्त नियम लागू करने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दून अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. 

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. पुलिस भी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील कर रही है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा, "प्रत्यक्षदर्शियों ने गाड़ी को लेकर जो जानकारी दी है. उसके आधार पर हमने सीसीटीवी के जरिये 11-12 गाड़ियों को ट्रैक किया है जो बाहर के नंबर की है. खासकर चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी का पता चला है. इस तरह की कोई भी गाड़ी हमारी किसी भी चेक पोस्ट से बाहर नहीं गई है. इससे पता चलता है कि गाड़ी यहीं-कहीं लोकल में पार्क हुई है. इसके लिए सघन चेकिंग चल रही है. पुलिस की टीम पूरी जानकारी जुटाने में लगी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा. 

24 कैरेट गोल्ड की गुझिया! कानपुर में मिल रही अनोखी मिठाई, कीमत सुन रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget