एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सुसवा नदी में भारी मशीनों से खनन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अधिकारियों को तलब

कोर्ट ने खनन से संबंधित अधिकारियों को मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि भारी मशीनों से खनन पर रोक लगाई जाए और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए.

Uttarakhand News: डोईवाला क्षेत्र में बहने वाली सुसवा नदी में भारी मशीनों से हो रहे खनन के खिलाफ नैनीताल हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खनन से संबंधित अधिकारियों को मंगलवार को कोर्ट में तलब किया है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रखने का निर्णय लिया है

देहरादून निवासी वीरेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि राज्य सरकार ने डोईवाला क्षेत्र में बहने वाली सुसवा और एक अन्य नदी में खनन कार्य के लिए भारी मशीनों को अनुमति दी है. इससे नदी का जलस्तर तेजी से गिर रहा है, जिससे सिंचाई के लिए पानी मिलना मुश्किल हो गया है.

क्या है याचिका
याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा कि भारी मशीनों से खनन करने के कारण उनकी कृषि योग्य भूमि प्रभावित हो रही है. साथ ही, स्थानीय लोग जो पहले खनन कार्य में लगे होते थे, वे बेरोजगार हो गए हैं. जब तक खनन मैन्युअल रूप से होता था, तब तक स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता था. लेकिन मशीनों के इस्तेमाल ने उनकी रोजी-रोटी छीन ली है.

वहीं, राज्य सरकार ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा कि बरसात के दौरान नदियों में बड़ी मात्रा में शिल्ट, गाद और बड़े बोल्डर आ जाते हैं, जिससे नदी का प्रवाह बाधित हो जाता है. नदी का रास्ता ब्लॉक होने से जल अन्य दिशा में बहने लगता है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं. ऐसे में नदी को साफ करने के लिए मैनपावर की बजाय मशीनों की जरूरत पड़ती है.

प्रयागराज में ‘मनमाने’ तरीके से मकान ढहाने पर कोर्ट नाराज, कहा- 'अंतरात्मा को धक्का लगा'

कोर्ट में सरकार ने क्या दी दलील
सरकार ने दलील दी कि जनहित को देखते हुए मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि नदी अपनी प्राकृतिक धारा में बहती रहे. हालांकि, याचिकाकर्ता ने सरकार की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि नदी का रास्ता अवरुद्ध होने का मुख्य कारण अवैध खनन है. भारी मशीनों के इस्तेमाल ने नदियों का प्राकृतिक स्वरूप बिगाड़ दिया है. इससे आसपास की भूमि बंजर हो रही है और जल संकट गहराता जा रहा है.

कोर्ट ने खनन से संबंधित अधिकारियों को मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि भारी मशीनों से खनन पर रोक लगाई जाए और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके और उनकी कृषि भूमि सुरक्षित रह सके. हाईकोर्ट इस मामले में आगे की सुनवाई मंगलवार को करेगी, जिसमें अधिकारियों का पक्ष और खनन से जुड़े तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget