एक्सप्लोरर

Snowfall In Chopta: उत्तराखंड के 'मिनी स्विट्जरलैंड' चोपता में भारी बर्फबारी, चार से पांच फीट तक जमी बर्फ

Heavy Snowfall In Chopta: उत्तराखंड के चोपता में जमकर बर्फबारी हो रही है. यहां पर चार से पांच फीट तक बर्फ जम गई हैं. पर्यटक इस बर्फबारी का मजा लेने के लिए यहां उमड़ रहे हैं.

Heavy Snowfall In Chopta: मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले पॉपुलर पर्यटक स्थल चोपता में जमकर बर्फबारी हो रही है. तीन दिनों से लगातार चोपता और आस-पास के क्षेत्र मेें बर्फबारी हो रही है. चोपता में होटल, लाॅज, दुकानों की छत में भी बर्फ की मोटी चादर जम चुकी है. इतना ही नहीं चोपता के हरे-भरे पेड़ों पर भी सफेद बर्फ की चादर से ढक गए हैं. लगातार हो रही बर्फबारी से आवाजाही पर भी असर पड़ा है. चोपता-बद्रीनाथ हाईवे पर दो दिनों से आवाजाही ठप पड़ी है. बर्फ का आनंद लेने के लिये पर्यटक कई किमी का पैदल चलकर चोपता पहुंच रहे हैं.

चोपता में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
सर्दियों के मौसम में चोपता में जमकर बर्फबारी होती है. बर्फबारी होने के बाद लाखों की संख्या में देश-विदेश के पर्यटक यहां पहुंचते हैं. 31 दिसम्बर से लेकर अब तक चोपता में एक लाख से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं. पिछले एक महीने से चोपता के सभी होटल-लाॅज एडवांस में ही बुक चल रहे हैं. चोपता से साढ़े तीन किमी की चढ़ाई पर स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ जी का मंदिर विराजमान है. तुंगनाथ के कपाट शीतकाल में बंद चल रहे हैं, लेकिन पर्यटक यहां बर्फीले रास्ते का मजा ले रहे हैं. 
 
चार से पांच फीट तक जमी बर्फ
चोपता में पिछले तीन दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के कारण हाईवे भी बंद हो गया है, लेकिन बावजूद इसके पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिये कई किमी पैदल चलकर यहां पहुंच रहे हैं. चोपता में चार से पांच फीट के बीच बर्फ जमी है. पर्यटक भी दूर-दराज क्षेत्रों से यहां की हसीन वादियों को मजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत ने बताई रामनगर से चुनाव लड़ने की वजह, सरकार बनाने का किया दावा

RPN Singh Joins BJP: बीजेपी में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget