एक्सप्लोरर

Weather Update: उत्तराखंड में 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD की रेड चेतावनी जारी, इन जिलों में बढ़ेगी परेशानी?

Uttarakhand Weather Update: IMD की ओर से बुधवार को जारी 7 दिन की जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में 6 से 12 अगस्त तक भारी बारिश बिजली चमकने की संभावना है.

उत्तराखंड में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ चल रहा है. वहीँ अब मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से बुधवार  को जारी 7 दिन की जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में 6 से 12 अगस्त तक भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है.

खासकर 6 अगस्त यानि बुधवार को सभी जिलों में बहुत भारी बारिश का खतरा है, जबकि 7 से 12 अगस्त तक चुनिंदा जिलों में भारी बारिश की आशंका बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है.

दैनिक मौसम चेतावनी

  • 6 अगस्त: राज्य के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना. गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तीव्र बारिश के दौरे संभव.
  • 7 अगस्त: देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत और नौनौताल में भारी बारिश की चेतावनी. सभी जिलों में गर्जन और बिजली चमकने की आशंका.
  • 8 अगस्त: उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत और नौनौताल में भारी बारिश संभव. सभी जिलों में तीव्र बारिश के साथ बिजली की चमक.
  • 9 अगस्त: देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना. सभी जिलों में गर्जन और तीव्र बारिश के दौरे.
  • 10 अगस्त: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी. सभी जिलों में बिजली और तीव्र बारिश की आशंका.
  • 11 अगस्त: सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश. गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है.
  • 12 अगस्त: सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश. गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से भूस्खलन, नदियों में उफान और सड़क अवरुद्ध होने की संभावना है, जैसा कि हाल ही में धराली और हरिद्वार में देखा गया. IMD ने लोगों से पहाड़ी और नदी किनारे क्षेत्रों से बचने, घरों में रहने और बच्चों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है. किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए तिरपाल का उपयोग करने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी गई है.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें. रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे त्योहारों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget