एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, स्वर्ण पदक सहित राज्य ने जीते इतने पदक

Dehradun News: रविवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीतकर राज्य की पदक तालिका में इजाफा किया. उत्तराखंड अब तक कुल 69 पदक जीत चुका है.

Uttarakhand News: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. रविवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीतकर राज्य की पदक तालिका में इजाफा किया. इस सफलता के साथ उत्तराखंड अब तक कुल 69 पदक जीत चुका है, जिसमें 15 स्वर्ण शामिल हैं. राज्य के खिलाड़ी विशेष रूप से ताइक्वांडो, वुशु और बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मॉडर्न पेंटाथलान पुरुष वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में आदित्य नेगी ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया.

इसके अलावा, इसी स्पर्धा के टीम इवेंट में भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. आदित्य नेगी ने टीम इवेंट में रजत पदक भी जीता, जबकि कंचन नेगी और ऋषभ मिंगवाल ने भी रजत पदक हासिल किया. शूटिंग स्पर्धा में भी उत्तराखंड के खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं. रविवार को आर्या त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता. उनके इस प्रदर्शन ने उत्तराखंड की पदक तालिका को और मजबूत किया.

नेटबॉल में उत्तराखंड की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
नेटबॉल में भी उत्तराखंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया. पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड को हरियाणा के खिलाफ 74-71 के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा. वहीं, महिला वर्ग में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में उत्तराखंड और तेलंगाना का स्कोर 42-42 से बराबरी पर रहा. इस कारण दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया.

उत्तराखंड को अब तक मिलें इतने पदक
राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अब तक 15 स्वर्ण, 25 रजत और 29 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीते हैं. राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. ताइक्वांडो में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते हैं. वहीं, बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण सहित कुल पांच पदक और वुशु में एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है. राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज की टीम अब तक 42 स्वर्ण सहित कुल 71 पदक जीतकर शीर्ष स्थान पर बनी हुई है. वहीं, कर्नाटक 31 स्वर्ण सहित 62 पदकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 29 स्वर्ण सहित 118 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है. उत्तराखंड अपने शानदार प्रदर्शन के चलते पदक तालिका में सातवें स्थान पर बना हुआ है.

उत्तराखंड के खेल अधिकारियों और कोचों का कहना है कि राज्य के खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका लक्ष्य आगामी मुकाबलों में और अधिक पदक जीतना है. खिलाड़ियों को उच्च स्तर की ट्रेनिंग और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे वे अपने खेल में और सुधार कर सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget