एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: हरीश रावत ने बीजेपी पर साधा निसाना, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बताया घोटालेबाज

हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सरकार को घोटालेबाज सरकार करार देते हुए कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में चार सौ करोड़ का घोटाला समाने आया है. खरीद-फरोख्त में अनियमितता या गड़बड़ी हुई है.

हल्द्वानी: लालकुआं पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में गड़बड़ी मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ सके. यहां हल्दूचौड़ स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आयोजित प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सरकार को घोटालेबाज सरकार करार देते हुए कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में चार सौ करोड़ का घोटाला समाने आया है जिसमें राज्य सरकार की आंतरिक जांच में बात सामने आ रही है. खरीद-फरोख्त में अनियमितता या गड़बड़ी हुई है.

हरीश रावत ने कहा कि ये गरीबों का पैसा है. श्रमिकों के मन में आशंका है कि उनके पैसे का दुरुपयोग हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में बोर्ड में पंजीकरण का काम शुरू हुआ. उनके समय दो लाख लोग पंजीकृत हुए थे, जिसमें श्रमिकों को स्वस्थ, बच्चों की पढ़ाई, शौचालय निर्माण आदि के लिए राशि मिलती है. उनकी सरकार बोर्ड में ढाई सौ करोड़ छोड़कर गई थी उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीधे-सीधे घोटालेबाज बताया.

पूर्व मुख्यमंत्री ने बिजली, पानी प्रदेश की जनता को दिल्ली की तर्ज पर निशुल्क देने वाले बयान को अपना व्यक्तिगत बयान बताया. इसमें उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कई मेगा प्लांट बिजली के साथ-साथ वाटर प्लांट भी लगाए हैं जिसके तहत प्रदेशवासियों को निशुल्क बिजली पानी देने की बात कही. उन्होंने कहा कि वे बागियों की वापसी के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हैं. पहले बागी नेताओ को सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए तब कहीं वापसी की सोचें.

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय ब्रांडिंग की पॉलिसी पर काम कर जनता को गुमराह करने का काम करती है पर जनता सब समझ चुकी है और इस बार के विधानसभा ,चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी मैं किसी तरह का कलह नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक इमारत है जो अलग-अलग ईटों-पत्थरों से बनाई गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपना-अपना आभांमडल है. सभी मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने काम कर रहे है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 कांग्रेस का है क्योंकि वर्तमान भाजपा की सरकार प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं कर रही है. ऐसे में 2022 में प्रदेश कि जनता प्रदेश कि सत्ता कांग्रेस को सौंपने जा रही है जिससे प्रदेश विकास कि और अग्रसर हो सके. उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका सीधे-सीधे मुकबला भाजपा से है न कि आम आदमी पार्टी और सपा से.

ये भी पढ़ें:

UP: स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग का बड़ा बयान, बोले- दिल्ली की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget