एक्सप्लोरर

Uttarakhand: आपदाओं से बचाव के लिये सरकार ने की तैयारी, दो हेलीकॉप्टर हायर किये

उत्तराखंड में मानसून सीजन में भू-स्खलन, भारी बारिश, बादल फटने जैसी घटनाओं से निपटने के लिये सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिये दो हेलीकॉप्टर किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिये तैयार रखे गये हैं.

देहरादून: मानसून सीजन की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में आपदाओं का दौर भी शुरू हो गया है. शुरुआती दौर में कई ऐसी घटनाएं हो गई हैं, जो लोगों के लिए आफत बन चुकी हैं. खासकर पर्वतीय जिले मानसून सीजन में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, लेकिन इस बार आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदाओं की घटनाओं के दौरान लोगों को राहत देने के लिए खास इंतजाम किए हैं. मानसून सीजन में होने वाली आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्य के लिए दो हेलीकॉप्टर 24 घंटे मौजूद रहेंगे.

दो हेलीकॉप्टर किये गए हायर

उत्तराखंड में अचानक आने वाली बाढ़ की जद में करीब आठ लाख से ज्यादा आबादी है. ये आंकलन प्रदेश में विश्व बैंक की मदद से किए गए एक अध्ययन में सामने आया था, इसलिए आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदाओं की घटनाओं से राहत और बचाव के लिए इस बार दो हेलीकॉप्टर हायर किये हैं. हालांकि, ये इंतजाम प्रदेश में होने वाली घटनाओं के सापेक्ष पर्याप्त नहीं है, लेकिन फिर भी लोगों को तत्काल राहत देने के लिए इसे हल्की सहायता जरूर कह सकते हैं. राहत और बचाव कार्यों के लिए हायर किए गए हेलीकॉप्टर एक कुमाऊं के पिथौरागढ़ और दूसरा गढ़वाल के गौचर में मौजूद रहेगा. अचानक आने वाली आपदाओं के दौरान लोगों को राहत और बचाव कार्य  करेंगे. 24 घंटे तैयार रहने वाले इन हेलीकॉप्टरों में सभी तरह की सुविधाएं मौजूद है. आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि दो हेलीकॉप्टर राहत और बचाव के लिए हायर किए गए, जिनके माध्यम से प्रदेश में होने वाली आपदाओं के दौरान तत्काल लोगों को राहत और बचाव में सहायता मिल सकेगी.

एयर एबुलेंस का सपना अधूरा

उत्तराखंड में एयर एंबुलेंस की दरकार पिछले लंबे समय से बनी हुई है. राज्य सरकार केंद्र सरकार से कई बार एयर एंबुलेंस के लिए गुहार लगा चुकी है ,लेकिन राज्य को आज तक एंबुलेंस नहीं मिल पाई. हाल ही में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी केंद्र सरकार से राज्य के लिए दो एंबुलेंस देने का आग्रह किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर अनुमति नहीं दी है. वहीं, आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने भी एयर एंबुलेंस को लेकर केंद्र सरकार में दस्तक दी थी, लेकिन फिलहाल एयर एंबुलेंस के लिए न तो केंद्र और न ही राज्य सरकार के कदम आगे बढ़ पा रहे हैं.

बढ़ रहा खतरा

उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से मौसम बदलाव के कारण अतिवृष्टि और अधिक बारिश या ग्लेशियर में बन रही झीलों के टूटने से आपदा के मामले बढ़ रहे हैं. उत्तराखंड में दो बड़ी घटनाएं केदारनाथ में 2013 में आई. आपदा और चमोली के ऋषिगंगा में आई तबाही. यही वजह बताया गया था. भूकंप, बाढ़, अतिवृष्टि, भूस्खलन या फिर अत्यधिक बारिश से होने वाली तबाही उत्तराखंड के लिए हमेशा खतरा बना रहता है. मौसम विभाग से लेकर भू- वैज्ञानिक वक्त रहते आगाह भी करते हैं, लेकिन सरकार के पास पर्याप्त व्यवस्था ना होना लोगों के लिए जान-माल का खतरा बन जाता है.

ये भी पढ़ें.

चंदौली में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिये सपा-भाजपा ने ताल ठोकी, दिलचस्प हुई लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget