एक्सप्लोरर

चमोली हादसे के बाद उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से सीएम धामी की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

Uttarakhand Glacier Burst: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से 55 मजदूर बर्फ में दब गए, जिनमें से 47 को निकाल लिया गया है और आठ की तलाश की जा रही है.

Uttarakhand Glacier Burst: उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली का दौरा किया और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया है. सीएम धामी ने बताया कि बचाव टीम ने 48 मजदूरों को बचा लिया है और सात लोगों की तलाश जारी है. वहीं उन्होंने पर्यटकों को भी मौसम को लेकर सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने पर्यटकों से कहा कि प्रदेश में मौसम खराब है. मौसम को देखते हुए ही अपनी यात्रा का शेड्यूल बनाए. 

सीएम धामी ने कहा कि इस समय अचानक मौसम ख़राब हुआ है. जब तक मौसम विभाग आगे मौसम की जानकारी न दे तब तक मौसम के हिसाब से ही अपनी यात्रा का शेड्यूल तैयार करें. फिलहाल हाई एटीट्यूट पर चल रहे सभी कामों को रोकने के लिए बोला गया है. जिन लोगों को बर्फ से बाहर निकाला गया है उनमें से कुछ लोग गंभीर हैं. सभी फंसे मजदूरों को भी निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. 23 लोगों को माणा से जोशीमठ लाया जा चुका है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए Mi हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं. 

रेस्क्यू ऑपरेशन में खराब मौसम की वजह से दिक्कत
मुख्यमंत्री ने कहा, घटनास्थल पर 8 कंटेनर थे, जिनमें से 5 का पता लगा लिया गया है. आज सुबह बचाए गए 14 लोग भी एक कंटेनर में थे. शेष तीन कंटेनरों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है. रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही है. बिजली कट गई है इंटरनेट  संपर्क भी कट गया है.  वहां जल्द से जल्द एंटीना स्थापित करने की कोशिश की जा रही है ताकि गांवों से संपर्क स्थापित हो सके. 

चमोली में 24 घंटे में 7 फीट बर्फ के नीचे कैसे हुआ 47 मजदूरों का रेस्क्यू, देखें तस्वीरें

रेस्क्यू ऑपरेशन में 200 से अधिक लोग लगे हुए हैं. इनमें सेना, ITBP के जवान, NDRF, BRO, आपदा प्रबंधन के लोग शामिल हैं. सभी लोग काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने आज सुबह बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है. राज्य भर में ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने वाले सभी लोगों को अलर्ट पर रखा गया है.  बहुत जरूरी न होने पर ऊंचाई वाले इलाकों में काम रोकने के निर्देश दिए गए हैं. 

सभी मजदूर जोशीमठ अस्पताल में भर्ती
वहीं इस बारे में आईटीबीपी कमांडेंट विजय कुमार ने कहा, "माणा में हुए हिमस्खलन में 55 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 47 को बचा लिया गया है. 2-3 लोगों को फ्रैक्चर और सिर में चोट है. उन्हें भर्ती कराया गया है. 8 लोग लापता हैं. मुझे उम्मीद है कि उन्हें आज शाम तक बचा लिया जाएगा. उम्मीद है कि वे सुरक्षित और स्वस्थ होंगे. आईजी पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. बचाए गए सभी 47 लोग जोशीमठ अस्पताल में भर्ती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget