एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ खुले गंगोत्री धाम के कपाट, सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद

Gangotri and Yamunotri Dham: आज अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे. जिसके साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी.

Char Dham Yatra 2022: उत्तराखंड (Uttarakhand) में चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) की आज से शुरुआत हो रही हैं. दो साल के अंतराल के बाद अब कहीं जाकर भक्तों को इंतजार खत्म हो रहा है. आज अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम (Gangotri Dham And Yamunotri Dham) के कपाट खुल जाएंगे. गंगोत्री धाम के कपाट शुभ मुहुर्त सुबह 11.15 बजे खुल गए . वहीं  यमुनोत्री धाम के कपाट के खुलने का शुभ मुहुर्त 12.15 बजे हैं. वहीं दूसरी तरफ इस बार चार धाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. माना जा रहा है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. 

विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे कपाट

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम की यात्रा (Char Dham Yatra) की शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद 6 मई को बाबा केदारनाथ (Kedarnath Dham) के कपाट खुलेंगे और 8 मई को बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट खोल दिए जाएंगे. अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के अवसर पर मां गंगा (Ganga) की उत्सव डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी जहां पूरे विधि-विधान और पूजा अर्चना के साथ शुभ मुहुर्त 11.15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. प्रशासन की ओर से इसके लिए खासतौर से तैयारियां की गई है. सुबह से ही गंगोत्री धाम में कपाट खोलने की तैयारियां चल रही हैं.

UP Weather Update: यूपी में गर्मी से मिलेगी थोड़ी निजात, इन जिलों में तेज आंधी को साथ झमाझम बारिश के आसार

पहली पूजा होगी पीएम मोदी के नाम 

वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहुर्त 12.15 बजे का है. यहां पर भी यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं. मां यमुना की उत्सव डोली उनके मायके खरस ली से चल चुकी है जो सही वक्त तक धाम में पहुंच जाएगी. जिसके बाद पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चरण के बीच धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे. गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की जाएगी. 

उत्तराखंड सरकार ने की बड़े स्तर पर तैयारी

वहीं दूसरी तरफ इस बार चार धाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसके बाद माना जा रहा है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है. उत्तराखंड सरकार की ओर से भी चार धाम यात्रा के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह पानी और आराम करने की जगहों का इंतजाम किया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. इस बार चार धाम की यात्रा करने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेश जरूरी कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा आज से शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट, कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट जरूरी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget