एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- 'अब वक्त आ गया है PoK की दास्तां समाप्त की जाए'

Uttarakhand: पहलगाम हमले की निंदा करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि,  पाकिस्तान लंबे समय से भारत में आतंकवाद को हवा देता आया है, अब उस पर निर्णायक प्रहार करने का वक्त आ गया है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है. इस हमले की हर ओर निंदा की जा रही है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने भी इस हमले को नृशंस और अकल्पनीय बताया है. उन्होंने कहा कि यह हमला पूरी तरह पाकिस्तान प्रायोजित है और अब समय आ गया है कि देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़े.

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'देश इस समय आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है. कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में सरकार के साथ खड़ी है. पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी यह स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं होना चाहिए. यह समय राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में सोचने का है.'

अब निर्णायक प्रहार करने का आ गया वक्त
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से भारत में आतंकवाद को हवा देता आया है, अब उस पर निर्णायक प्रहार करने का वक्त आ गया है. उन्होंने यहां तक कहा कि अब समय आ गया है कि पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) की दास्तां समाप्त कर दी जाए. पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश मिलना चाहिए कि भारत अब किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा. हरीश रावत ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस समय कोई सवाल नहीं उठा रही. उन्होंने कहा कि अब केवल एक सवाल अहम है आतंकवाद को खत्म कैसे किया जाए.

उत्तराखंड को भी सतर्क रहने की चेतावनी
पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जिस तरह आतंकी सेना की वर्दी पहनकर कश्मीर में घुसे, वैसे ही उत्तराखंड जैसे शांत राज्यों में भी यात्री वेश में आतंकी प्रवेश कर सकते हैं. चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी आतंकियों के घुसपैठ की संभावना को नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि राज्य की सीमाएं खुले क्षेत्रों और कठिन पहाड़ियों से लगी हैं, जो घुसपैठियों के लिए आसान रास्ता बन सकती हैं. इसलिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहना होगा.

हरीश रावत का यह बयान उस समय आया है जब देश में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है. उन्होंने सरकार और सुरक्षाबलों को पूरी ताकत से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का समर्थन देते हुए कहा कि अब कोई नरमी नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी की अपील पर भड़के मौलान शहाबुद्दीन रजवी, कहा- इन सबसे माहौल बिगड़ता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget