एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: चमोली के पातालगंगा में भयंकर भूस्खलन, कैमरे में कैद हुआ लैंडस्लाइड का भयानक मंजर, देखें वीडियो

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में बारिश की वजह से पहाड़ों के दरकने का सिलसिला शुरू हो गया है. जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. आज बद्रीनाथ हाईवे के पास पहाड़ी भरभराकर टूट गई.

Uttarakhand Chamoli Landslide: उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश जारी है, जिससे नदियां उफान पर हैं. तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ के मलबे गिर रहे हैं. सैकड़ों सड़कें बंद हो गई है और कुमाऊं के दो जिलों, चंपावत और उधम सिंह नगर के कई गांवों में भारी जलभराव हो गया है. लगातार बारिश की वजह से पहाड़ों के दरकने का सिलसिला शुरू हो गया है. जगह-जगह से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है. आज प्रदेश के चमोली से भी भूस्खलन का खौफनाक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर दिल दहल जाएगा. 

उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाताल गंगा लंगसी सुरंग के पास पहाड़ी से भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है. जिसका खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस भयंकर वीडियो को देखकर दिल दहल जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से एक पहाड़ भरभराकर गिर रहा है.

#WATCH | Uttarakhand: The road has been blocked due to landslide from the hill near Patal Ganga Langsi tunnel on the Badrinath National Highway

(Video source - Chamoli Police, Uttarakhand) pic.twitter.com/XUZNw1ejyY

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2024

">

उत्तराखंड के पातालगंगा में भीषण भूस्खलन 

उत्तराखंड में बारिश की जगह से जलभराव और लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. कई गांव पानी में डूब गए है तो कई जिलों में पानी का स्तर बढ़ गया है. बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत बचाव टीम को तैनात किया गया है. तो वहीं आज उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड हुया है. बद्रीनाथ हाईवे पाताल गंगा के पास पहाड़ी भरभराकर टूट गई. लैंडस्लाइड के दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

भरभराकर गिरा पहाड़

भूस्खलन की घटनाओं के कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसे देखने से ही लोगों की रूह कांप जाती है. वही गनीमत रही है कि हादसे के समय लोग सतर्क हो गए. हादसे के बाद से सड़क पूरी तरह से जाम हो गया. बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से धारचूला से 16 किलोमीटर दूर टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय हाईवे पर स्थित राउती पुल के पास भूस्खलन हो गया था. भूस्खलन में पहाड़ी का एक विशालकाय चट्टान टूटकर काली नदी में गिर गई थी. पहाड़ी के विशालकाय चट्टान गिरने से चारों धूलमय वातावरण हो गया था.  

ये भी पढ़ें: जुलाई में शादी विवाह की 4 ही डेट होने के पीछे इस ज्योतिषी ने बता दी ये बड़ी वजह, जानें पूरी खबर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget