एक्सप्लोरर

Uttarakhand Flood: हरिद्वार और ऋषिकेश में बाढ़ की आशंका, प्रशासन ने किया अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Flood Alert: उत्तराखंड में अलकनंदा नदी (Alaknanda) का जलस्तर बढ़ने से राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी हो गया है. प्रशासन ने इन जिलों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

Uttarakhand Flood Update: उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन से कई सड़कों पर यातायात अवरूद्ध है. चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र की नीति घाटी में गिर्थी गंगा नदी में मलबे के साथ अत्यधिक पानी आने के कारण जोशीमठ मलारी मोटर मार्ग पर एक पुल का अबेटमेंट क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है. इसके कारण श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा जा रहा है, इसको लेकर सावधानी बरतने के लिए जिलाधिकारी ने एक पत्र लिखा है. 

जिलाधिकारी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है, "जीवीके पॉवर श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख द्वारा अवगत कराया गया है कि अलकनंदा नदी के अपस्ट्रीम में सुबह नौ बजे लगभग तीन हजार क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी श्रीनगर डैम पर पहुंचने की प्रबल संभावना है. उपरोक्त डिस्चार्ज श्रीनगर डैम से 9.30 बजे किया जाएगा, जोकि 10.30 बजे देवप्रयाग, 12.30 बजे ऋषिकेश और दोपहर एक बजे हरिद्वार पहुंचेगा."

UP News: वाराणसी के इस दुकान पर मुफ्त में मिल रहा टमाटर, जानिए क्या है शर्त

इन नंबरों पर दें सूचना
डीएम की चिट्ठी में आगे लिखा है, "इसके दृष्टिगत अपने जनपद में आम जनमानस के बचाव हेतु समस्त ईकाइयों को सक्रिय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें. ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके." चिट्ठी में आगे लिखा है, "समस्त संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नं 0135-2710334, टोल फ्री नं 1070 और 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें."

उधर, पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित हरिद्वार जिले की चार तहसीलों में बचाव और राहत कार्य जारी हैं. धारचूला में काली नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 889 मीटर से उपर पहुंच गया है जबकि गंगा समेत कई नदियां चेतावनी के निशान के नजदीक बह रही हैं. हरिद्वार जिले की रूड़की, भगवानपुर, लक्सर और हरिद्वार तहसीलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, सेना तथा पुलिस की मदद से बचाव और राहत कार्य चलाए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget