एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: BJP से निकाले जाने के बाद आज कांग्रेस में शामिल होंगे हरक सिंह रावत, बहू भी थामेंगी 'हाथ' का साथ

बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज अपनी बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे. उन्हें बीजेपी से पार्टी विरोधी नीतियों के चलते रविवार को निकाला गया था.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी से निष्कासित किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ( Harak Singh Rawat) मंगलवार यानी आज एक बार फिर कांग्रेस में वापसी करेंगे. हरक सिंह रावत के साथ उनकी बहू अनुकृति भी कांग्रेस ज्वाइन करेंगी. रावत अपनी बहू के साथ आज दिल्ली में दोपहर 12 बजे  पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामेंगे.

गौरतलब है कि रविवार को बीजेपी ने हरक सिंह रावत को बगावती तेवरों के चलते पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रावत को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था. रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का निर्णय शनिवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई भाजपा की उत्तराखंड इकाई की कोर ग्रुप बैठक के दौरान लिया गया था. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी सहित अन्य लोग शामिल हुए थे.

हरक सिहं ने बीजेपी पर धोखा देने का आरोप लगाया

वहीं बीजेपी से निकाले जाने के बाद हरक सिंह रावत काफी भावुक भी नजर आए. हालांकि उन्होंने आरोप लगाया की बीजेपी ने उनके साथ धोखा किया है. रावक ने कहा कि, “ अमित शाह ने अंतिम समय तक दोस्ती रखने का वादा किया था, मुझे इस बात पर फख्र है कि मैंने अमित शाह से दोस्ती निभाते हुए पार्टी नहीं छोड़ी बल्कि मुझे निकाला गया.” वहीं टिकट की मांग के सवाल पर रावत ने कहा कि, “ मैंने बीजेपी से ये कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं. मेरी बहू अनुकृति को चुनाव लड़वा दें. उस समय प्रहलाद जोशी ने यही कहा था कि हम इस पर विचार करेंगे.”

निकाले जाने के बाद हरक सिंह ने बीजेपी के लिए की ये भविष्यवाणी

बीजेपी से निकाले जाने के बाद हरक सिंह ने ये भविष्यवाणी भी कर दी कि 10 मार्च को नतीजे आएंगे तो भाजपा सत्ता से बाहर होगी और कांग्रेस 40 सीटों के साथ सरकार बनाएगी. वहीं खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर रावत ने कहा कि वे कोटद्वार से चुनाव लड़ेंगे या कहीं और से ये कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ही तय करेगी.

रावत परिवार के सदस्यों को टिकट देने का दबाव बना रहे थे- सीएम

वहीं रावत को पार्टी से निकाले जाने की वजह को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का कहना है कि रावत पार्टी पर उनके परिवार के सदस्यों को टिकट देने का दबाव बना रहे थे. CM धामी ने कहा कि, ‘हमारी पार्टी में वो आए उन्होंने विकास के मामले में जो कहा हमने किया लेकिन हमारी पार्टी वंशवाद से दूर और विकास के साथ चलने वाली पार्टी है. कई बार उनकी कुछ बातों से हम असहज हुए. स्थितियां ऐसी हुई कि वो पार्टी पर दबाव बना रहे थे, जिसके बाद पार्टी ने ये निर्णय लिया. साथ ही अब एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा.’

ये भी पढ़ें

UP Weather Report: यूपी में 'कोल्ड डे' की वजह से छूट रही है कंपकंपी, जानें- कब तक मिलेगी राहत

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा, जानिए यहां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget