एक्सप्लोरर

खनन के कारण बागेश्वर में जोशीमठ जैसे हालात, 11 गांव संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित

बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में खनन से जोशीमठ जैसे हालात बन रहे हैं, जिससे घरों और मंदिरों में दरारें आ गई हैं. एनजीटी ने सरकार और संबंधित एजेंसियों से जवाब मांगा है. पुराना कालिका मंदिर भी खतरे में है.

Bageshwar News: बागेश्वर जिले के कांडा इलाके में बड़े पैमाने पर खनन के कारण जोशीमठ जैसे हालात बन रहे हैं. जिसके कारण घरों, मंदिरों और सड़कों में दरारें पड़ने लगी हैं. इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से जवाब मांगा है. एनजीटी ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बागेश्वर के डीएम को भी नोटिस जारी किया है और उन्हें वास्तविक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.

इस मामले में एनजीटी प्रमुख जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने नोटिस जारी किया है. पीठ ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, सीपीसीबी के साथ उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बागेश्वर के डीएम को नोटिस जारी कर वास्तविक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है. इसके लिए पक्षकारों को एक सप्ताह का वक्त दिया गया है.

पुराना कालिका मंदिर भी खतरे में 
बागेश्वर स्थित पुराना कालिका मंदिर भी खतरे में है, जिसका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है और दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा को आते हैं. स्थानीय लोगों ने मंदिर के ऐतिहासिक-धार्मिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा को आते हैं. इस मामले में एनजीटी की कार्रवाई से पता चलता है कि पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर सरकार और संबंधित एजेंसियों को जवाबदेह ठहराया जा सकता है. यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण है जो पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों के बारे में चिंतित है.

11 गांवों में भू-धंसाव का गंभीर खतरा 
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के 11 गांवों में भू-धंसाव का गंभीर खतरा बना हुआ है. जिससे 200 से ज्यादा परिवार प्रभावित हैं. वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन की मांग कर रहे हैं. जिले के कुँवारी और कांडा के सेरी गांव में मकानों, सड़कों, और खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं. भारी बारिश और इलाके में हो रहे बड़े पैमाने पर खनन ने स्थिति को और खराब कर दिया है.

11 गांवों को संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिन्हित
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बागेश्वर जिले के इन 11 गांवों को संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है. जहां लगभग 450 घर खतरे में हैं. इनमें कुँवारी और सेरी गांवों के 131 परिवार विशेष रूप से भूस्खलन से प्रभावित हैं. इसके अलावा, कांडा और रीमा क्षेत्र में सोपस्टोन खदानों के नजदीक भी कई गांवों में भू-धंसाव देखा जा रहा है. कांडा क्षेत्र में भी खेतों, सड़कों और मकानों में दरारें आने लगी हैं, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं,

कुँवारी गांव की स्थिति बेहद गंभीर
कपकोट क्षेत्र के कुंवारी गांव की स्थिति बेहद गंभीर है. यहां की पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे मकानों के आसपास का इलाका असुरक्षित हो गया है. 54 परिवारों को आज भी सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किए जाने का इंतजार है, वहीं कांडा तहसील के सेरी गांव में भी भू-धंसाव से प्रभावित दो दर्जन से अधिक परिवार विस्थापन की मांग कर रहे हैं.

क्या बोले उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य
उप जिलाधिकारी कपकोट अनुराग आर्य ने बताया कि जिले के 11 गांवों को संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चयनित किया गया है और प्रभावित परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया चल रही है,इसके अतिरिक्त, अन्य क्षेत्रों की भी जांच की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें भी विस्थापित किया जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि कुँवारी गांव के 58 परिवारों के लिए विस्थापन प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जबकि सेरी गांव के 10 परिवारों का पहले ही विस्थापन किया जा चुका है. हाल ही में 8 नए प्रस्ताव आए हैं, जिनकी प्रक्रिया भी जारी है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Rain: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी, भूस्खलन होने से कई सड़कें हुई बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget