एक्सप्लोरर

मसूरी में टैक्स को लेकर बढ़ा विवाद, विद्युत विभाग ने काटी बिजली तो नगर पालिका ने सीज किया कुंज भवन

Mussoorie News: मसूरी में नगर पालिका और विद्युत विभाग के बीच टैक्स विवाद खुलकर सामने आ गया, जिसके बाद विद्युत विभाग बिजली काट दी तो वहीं नगर पालिका ने विद्युत विभाग के कुंज भवन को सीज कर दिया.

Mussoorie News: मसूरी में नगर पालिका और विद्युत विभाग के बीच लंबे समय से चला आ रहा बकाया टैक्स विवाद अब खुलकर सामने आ गया, जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ा. मंगलवार देर शाम विद्युत विभाग ने नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट का बिल जमा न करने पर मसूरी के घंटाघर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया. इससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया. जवाबी कार्रवाई में बुधवार को नगर पालिका ने विद्युत विभाग के कुंज भवन स्थित गेस्ट हाउस को सीज कर दिया. साथ ही, वहां स्थित विद्युत सब-स्टेशन के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, जिससे मसूरी के आधे से अधिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एक घंटे तक बाधित रही.

मसूरी में विद्युत आपूर्ति ठप होने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हुए. लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दो सरकारी विभागों की आपसी तनातनी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है. स्थानीय निवासी संजय नेगी ने कहा, "बिजली और नगर पालिका के बीच विवाद के कारण आम लोग परेशान हो रहे हैं. यदि अधिकारी अपने झगड़े में जनता को यूं ही परेशान करते रहे तो हम सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे."

नगर पालिका और विद्युत विभाग में टकराव
मसूरी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) तनवीर मारवाह ने बताया कि विद्युत विभाग पर नगर पालिका का 24 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स है, जिसे विभाग लंबे समय से जमा नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की कई संपत्तियां नगर पालिका क्षेत्र में स्थित हैं, जिन पर उन्हें टैक्स जमा करना होता है. इनमें ट्रांसफार्मर, गेस्ट हाउस और बिजली ऑफिस शामिल हैं. नगर पालिका ने विभाग को कई बार नोटिस भेजे, लेकिन भुगतान नहीं किया गया. इसलिए हमने कुंज भवन स्थित विद्युत विभाग के गेस्ट हाउस को सीज कर दिया.

वहीं, विद्युत विभाग के मसूरी एसडीओ पंकज थपलियाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर पालिका को 18 मार्च को एक नोटिस दिया गया था, जिसमें 15 दिनों के भीतर बकाया भवन कर जमा करने को कहा गया था. उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के ही कुंज भवन का मुख्य गेट सीज कर दिया. इससे सब-स्टेशन में कर्मचारियों का प्रवेश बंद हो गया और विद्युत आपूर्ति बाधित हुई. करीब एक घंटे तक मसूरी के आधे से ज्यादा हिस्से की बिजली ठप रही.

विद्युत विभाग ने काटी बिजली
नगर पालिका प्रशासन का आरोप है कि विद्युत विभाग ने बिना सूचना दिए स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया, जिससे घंटाघर और आसपास का पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया. अगर विद्युत विभाग ने बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया तो आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे. हमने कुंज भवन गेस्ट हाउस के दो कमरों को सीज किया है. यदि विद्युत विभाग ने जल्द टैक्स नहीं चुकाया तो अन्य संपत्तियों को भी सीज किया जाएगा.

विद्युत सेवा बाधित होने और स्ट्रीट लाइट बंद रहने से परेशान लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभागों ने आपसी विवाद का समाधान नहीं किया तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे. नगर पालिका ने कहा कि अगर टैक्स जमा नहीं किया गया तो और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं.

'यहां सैफई जैसा डांस नहीं होगा..' ब्रजेश पाठक ने सपा को पुराने दिन याद दिलाते हुए कसा तंज
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget