एक्सप्लोरर

'यहां सैफई जैसा डांस नहीं होगा..' ब्रजेश पाठक ने सपा को पुराने दिन याद दिलाते हुए कसा तंज

UP Politics: ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली है, इसलिए सैफई जैसा डांस नहीं होगा.

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्य की योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सैफई की तरह यहां पर डांस नहीं करवाया जाएगा.

ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली है, इसलिए सैफई जैसा डांस नहीं होगा. उन्होंने कहा, "हमारे यहां भारतीय संस्कृति का नजारा देखना है तो महाकुंभ में जाकर देखना चाहिए था, जहां 66 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया है."

औवैसी के बयान पर भी पलटवार

इस दौरान सीतापुर में पत्रकार की हत्या मामले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. आरोपी जिस दिन पकड़े जाएंगे, उन पर रासुका लगेगा. पत्रकारों के साथ हमारी पूरी सरकार खड़ी है. डिप्टी सीएम ने इस दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुसार देश चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "सबका साथ, सबका विकास" का नारा दिया है. हमारी पूरी पार्टी इस पर अमल कर रही है. हम लोगों ने जन-जन जोड़ने का काम किया है.

पाठक ने कहा कि सरकार लगातार काम करती है. सुधारात्मक व्यवस्था को लागू करना चाहती है. सड़कें, अस्पताल, ट्रेन हमेशा बनेंगे. साल 2017 से 2025 के बीच बहुत सारे बदलाव हुए हैं. अभी 20 से 40 साल तक भाजपा को रहना है. पीएम मोदी ने पूरे विश्व में भारत के नाम को पहुंचाया है. दुनिया पहले देश को गंभीरता से नहीं लेती थी, आज भारत आंख मिलाकर बात करता है. रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच भारत के चार हजार बच्चों को सकुशल निकाल लिया गया. उन्होंने कहा कि गांवों तक में परिवर्तन हुआ है. जब तक हरेक व्यक्ति को घर नहीं मिल जाता है, जब तक एक-एक नौजवान को रोजगार नहीं मिल जाता, तब तक हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं. 

यूपी में गजब हो गया! बिजली मंत्री के कार्यक्रम में ही बत्ती गुल, टॉर्च से चप्पल खोजते नजर आए मिनिस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की शर्त, लाइव कैमरों के सामने हो नार्को टेस्ट
अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की शर्त, लाइव कैमरों के सामने हो नार्को टेस्ट
जामिया में विवादित नारों के पीछे नेहा बोरा-दिपके का हाथ, मौलाना साजिद रशीदी का आरोप
जामिया में विवादित नारों के पीछे नेहा बोरा-दिपके का हाथ, मौलाना साजिद रशीदी का आरोप
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget