एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर छा गई उत्तराखंड के ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती, उमर अब्दुल्ला ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर इन दिनों मुनस्यारी में विकसित किए जा रहे ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरत तस्वीरें छाई हुई हैं. ट्यूलिप की तस्वीरें देख कर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी रावत को बधाई देने से खुद को रोक नहीं सके.

देहरादून, एजेंसी। उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीन दिन पहले जब राज्य के मुनस्यारी क्षेत्र में विकसित किए जा रहे ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं तो वे देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गयीं.

रावत ने ट्वीट किया, 'मैं अपनी स्वप्न परियोजना-मुनस्यारी स्थित ट्यूलिप गार्डन- के सफल पायलट प्रोजेक्ट की पहली तस्वीरें साझा करते हुए बहुत खुश हूं. पंचाशूली रेंज की पृष्ठभूमि से सजा यह गार्डन दुनिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में से एक है और यह मुनस्यारी क्षेत्र में पर्यटन में बड़ा बदलाव लायेगा. ' उन्होंने लिखा, '30 हेक्टेयर में फैले 'मुनस्यारी नेचर एजुकेशन एंड इको पार्क सेंटर' का एक हिस्सा ट्यूलिप गार्डन के रूप में विकसित किया जा रहा है और यह पिथौरागढ़ में बन रहे ट्यूलिप गार्डन से अलग है. इस पार्क में हट के साथ टेन्ट में रहने की सुविधा भी उप्लब्ध है. ' रंग-बिरंगे ट्यूलिप के चित्र देख कर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी रावत को बधाई देने से खुद को रोक नहीं सके. अब्दुल्ला ने कहा कि, 'पंचाशूली की पृष्ठभूमि में उगाए जा रहे फूल सुंदर है लेकिन हमारे श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन इससे कहीं ज्यादा सुंदर हैं. ' रावत ने अब्दुल्ला के इस ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखकर तुरंत ही भारी संख्या में लोग इसके प्रशंसक बने गये और उन्होंने न केवल इन्हें पसंद किया बल्कि जमकर तारीफ करते हुए इन्हें साझा भी किया. यह पायलट प्रोजेक्ट मुनस्यारी में 1200 वर्गमीटर के क्षेत्र में विकसित किया गया है. इसके जनक और पिथौरागढ के प्रभागीय वन अधिकारी विनय भार्गव ने बताया कि इस परियोजना के लिए 7000 ट्यूलिप बल्ब हॉलैंड से मंगवाए गये थे और सभी अंकुरित भी हो गये हैं.

सोशल मीडिया पर छा गई उत्तराखंड के ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती, उमर अब्दुल्ला ने कही ये बात

भार्गव ने बताया कि शुरुआत में इस परियोजना को विकसित करने का सपना दिवंगत स्थानीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने देखा था. लेकिन, पिछले साल जून में उनके अचानक निधन के बाद भार्गव ने इस परियोजना का प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने दिया जिसे उन्होंने तत्काल सहमति प्रदान कर दी.

सोशल मीडिया पर छा गई उत्तराखंड के ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती, उमर अब्दुल्ला ने कही ये बात

भार्गव ने कहा कि उनका प्रयास इस परियोजना को विस्तारित करने का है जिसमें उत्तराखंड में पाए जाने वाले दूसरे खूबसूरत फूल जैसे आइरिस, लिलियम, रेननकुलुस, डेफोडिल आदि भी उगाये जाएगें. उन्होंने कहा कि इस परियोजना को इस तरह से विकसित किया जाएगा जिससे पर्यटन के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget