एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश एम्स में बने हेलीपैड का किया उदघाटन, मरीजों को मिलेगी सुविधा

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हेलीपैड बनने से मरीजों को जल्द एम्स लाने में सुविधा होगी और हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मरीज को मात्र 9 मिनट में एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर तक पहुंचाया जा सकेगा.

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नवनिर्मित हेलीपैड का उद्घाटन किया और कहा कि इससे गंभीर रोगियों को अस्पताल लाने में सुविधा होगी. पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हेलीपैड बनने से हेली सेवा के जरिए मरीजों को जल्द एम्स लाने में सुविधा होगी और हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मरीज को मात्र 9 मिनट में एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर तक पहुंचाया जा सकेगा.

सीएम रावत ने कहा कि पिछले तीन साल में प्रदेश में 100 से अधिक लोगों की जान हेली सेवा से सीधे अस्पतालों में लाकर बचाई गई. इसके लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और किराये पर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई. उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश देश का पहला ऐसा संस्थान है जहां परिसर के अन्दर हेलीपैड की सुविधा है. इस मौके पर रावत ने वरिष्ठ डॉक्टरों से कोरोना संक्रमित मरीजों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया और कहा कि प्रशासन, पुलिस और डॉक्टरों के आपसी तालमेल से समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकता है.

कोरोना काल में जमीनी स्तर पर काम कर रहे आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वच्छताकर्मियों, नर्सों और चिकित्सकों को देवदूत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को मनोवैज्ञानिक तरीके से भी मजबूत रखना जरूरी है. इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने हेली सेवा से मरीज को लाने और एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर तक ले जाने की प्रक्रिया का मॉक ड्रिल भी किया.

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget